लोग अपने आपको फिट रखने के लिए जिम से लेकर योग और बहुत कुछ करते हैं। जो लोग फिटनेस को बहुत पसंद करते हैं वे तो रोज ही जिम जाना या योग करना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसे में देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिसके कारण कुछ लोग जिम नहीं जा पाते। अगर आपको भी इसी स्थिती का सामना करना पड़ रहा है तो ये खबर आपके लिए ही है। इसमें आपको घर पर ही फिट रहने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा, जिसको आप आसानी से फॉलो कर सकते हैं और फिट रह सकते हैं।

घर पर एक्सरसाइज

अपने आपको सर्दियों में भी फिट रखना चाहते हैं तो घर पर जिम जैसा कार्डियो वर्कआउट कर सकते हैं। एक्सरसाइज में जंपिंग जैक, हाई नीज और स्पॉट जॉगिंग कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज वर्कआउट से पहले आपका शरीर गर्म करती हैं। घर पर एक्सरसाइज करने के लिए कार्डियो वर्कआउट एक अच्छी शुरुआत है।

घर पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में आप पुश-अप्स (Push-Ups), स्क्वाट्स (Squats), प्लैंक (Plank) कर सकते हैं। घर पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बेसिक से शुरू करें।

शरीर का लचीलापन

घर पर ही आप अपनी बॉडी के लचीलापन को बना सकते हैं और बेहतर तरीके से रिलैक्स कर सकते हैं। जिसके लिए सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, बालासन फायदेमंद हैं। आपको तो पता ही होगा कि सूर्य नमस्कार करने से शरीर लचीला होता है और बॉडी सक्रिय रहती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *