सेहतमंद रहना चाहते हैं या वेट लॉस तो वॉक एक आसान तरीका होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हर उम्र के लोगों को रोज कुछ देर पैदल चलने की सलाह देते हैं। रोजाना कम से कम 10,000 स्टेप्स चलने को सही माना जाता है। लेकिन आजकल की जिंदगी में ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं और उऩ्हें बाहर निकलने का समय ही नहीं मिल पाता। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां आपको ऐसी टिप्स बताई जाएंगी जिसकी मदद से 1,000 कदम चलकर ही आप 10,000 स्टेप्स पूरे कर सकते हैं।

Retro Walking

अपने 10,000 स्टेप्स पूरे करने के लिए आप रेट्रो वॉकिंग कर सकते हैं। आपको बता दें कि रेट्रो वॉकिंग के 1,000 स्टेप्स चलना 10,000 स्टेप्स चलने के बराबर माना जाता है। आगे की बजाय पीछे की ओर चलने को रेट्रो वॉकिंग या रिवर्स वॉकिंग कहा जाता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि के सीधी दिशा में आगे की ओर चलने की बजाय, पीछे की ओर चलने से आपको कम समय में ज्यादा फायदे मिलते हैं। इसलिए इसके 1,000 स्टेप्स भी 10,000 स्टेप्स के बराबर माने जाते हैं।

Weight Loss

जिन लोगों को वेट लॉस करना है उनके लिए सामान्य वॉकिंग के मुकाबले रेट्रो वॉक ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। जनकारी के अनुसार नार्मल वॉकिंग करने की तुलना में रेट्रो वॉक करने से मेटाबॉलिज्म ज्यादा बेहतर होता है और ऐसे में आप कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न कर पाते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *