कई बार कुछ खा लो या पेट में गड़बड़ी की वजह से लोगों के मुंह से भयंकर बदबू आनी शुरू हो जाती है। ऐसे लोगों से बात करने में भी दिक्कत होती है और दूर खड़े होकर बात करनी पड़ती है। ऐसे में अक्सर डॉक्टर दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं पर ऐसा लाख कोशिश करने के बाद भी कई बार नहीं होता और मुंह से बदबू आती रहती है, जिसके कारण पब्लिक में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

घर पर बनाएं नेचुरल माउथ फ्रेशनर

ऐसे में हम आफके लिए नेचुरल माउथ फ्रेशनर यानी आयुर्वेदिक माउथ फ्रेशनर लेकर आए हैं, जिसको आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच त्रिफला पाउडर, एक गिलास गुनगुना पानी

त्रिफला माउथ फ्रेशनर

सबसे पहले एक कप पानी को उबालें और थोड़ा गुनगुना होने दें। गुनगुना होने के बाद इसको एक गिलास पानी में डाल लें और त्रिफला पाउडर को मिला लें। इसके बाद इसे अच्छे से घोल लें और माउथवॉश की तरह इस्तेमाल कर लें। रोजाना दो बार इसका यूज करें।

त्रिफला के फायदे

रोजाना त्रिफला माउथ फ्रेशनर इस्तेमाल किया जाए तो कई फायदे मिल सकते हैं। इसकी मदद से मुंह की सफाई होती है और मुंह से आने वाली बदबू कम हो जाती है। त्रिफला माउथ फ्रेशनर की वजह से मसूड़ों की सेहत भी बेहतर बनती है। आपको बता दें कि त्रिफला में कई तरह के प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं, जो मुंह में मौजूद खराब बैक्टीरिया को कम करते हैं और दांतों को चमकदार बनाते हैं। त्रिफला तीन फलों का एक आयुर्वेदिक मिश्रण है, जिसमें हरड़, बहेड़ा और आंवला मौजूद है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *