देश के बहुत से राज्य इस वक्त कोहरे की चादर में है। तापमान तो गिर रहा है साथ ही प्रदूषण भी बढ़ रहा है और बहुत बार ठंड में सांस की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस स्थिति में ये चाय को पीने से शरीर में गर्मी आने के साथ आप फेफड़ों से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। बढ़ते ठंड और प्रदूषण से बचने के लिए आप पिपली की चाय ले सकते हैं जो कि शरीर में गर्मी प्रदान करने के साथ आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकती है।
पिपली की चाय

पिपली की खास बात है कि ये बेहर गर्म जड़ीबूटी है। साथ ही पिपली एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर है। ये छाती में जमी गंदगी और प्रदूषण के कणों को छानने का काम करती है, जिससे फेफड़े हेल्दी रहते हैं और फिर शरीर को ठंड से जुड़ी कई समस्याएं नहीं होती ।
चाय बनाने की विधि
चाय बनाने के लिए आपको चाहिए पिपली, गुड़, नमक और नींबू का रस। सबसे पहले पिपली को कूटकर 2 कप पानी में उबाल लें और फिर इसमें गुड़ मिला लें और अच्छी तरह से पका लें। इसके बाद इसे छान लें और नमक, नींबू का रस मिला लें। लीजिए आपकी सेहतमंद चाय तैयार है।
दूध की पिपली की चाय
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए पिपली, लौंग, इलायची और अदरक। तीनों को कूटकर पानी पानी में डाल लें और फिर चायपत्ती, चीनी डालकर उबाल लें। इसके बाद जब पानी तैयार हो जाए तो दूध डाल दें। कुछ देर चाय को पकाएं और फिर इसे छानकर पी लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
