स्ट्रॉबेरी को काफी लोग खाना पसंद करते हैं, क्योंकि ये एक स्वादिष्ट फल है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है। लेकिन कई बार लोग मार्किट में इसे खरीदने जाते हैं तो कंफ्यूज हो जाते हैं कि कहीं नकली स्ट्रॉबेरी तो नहीं खरीद रहे। तो ऐसे में ये आर्टिकल पढ़ना आपके लिए फायदेमंद है।

रंग से करें पहचान

अगर असली और ताजी स्ट्रॉबेरी पहचानना चाहते हैं तो इसके रंगों पर ध्यान दें। जो असली और ताजी स्ट्रॉबेरी होती है वो गहरे लाल रंग की होती है। खरीदते समय अगर आपको हरे या सफेद धब्बे दिखे तो इसको न खरीदें, क्योंकि ये कच्ची हो सकती है। मीठी स्ट्रॉबेरी अधिक चमकदार होने के साथ-साथ गहरे लाल रंग की होती है।

गंध से पहचान

गंध से भी आप पहचान कर सकते हैं। जो ताजी स्ट्रॉबेरी होती है उसकी गंध मीठी होती है। अगर किसी भी तरह की गंध न आए या फिर बनावटी गंध आए तो समझ जाएं कि ये असली नहीं है। ताजी स्ट्रॉबेरी को दबाने से थोड़ा सख्त और स्पंजी फील होता है और अगर दबाने पर पानी जैसा लगे तो ये खराब हो गया है। इसको न खरीदें।

कैसे करें स्टोर

सबसे बेहतर जगह है फ्रिज। ताजा स्ट्रॉबेरी जल्दी खराब हो जाती है इसलिए खरीदने के तुरंत बाद फ्रिज में रख दें, ताकि जल्दी खराब न हो।

स्ट्रॉबेरी खाने फायदे

स्ट्रॉबेरी से सेहत बेहतर बनती है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार आता है। स्ट्रॉबेरी से वजन भी नियंत्रित रहता है और पाचन तंत्र बेहतर बनाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *