सभी को पता ही है कि आंवला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से बाल और स्किन पर कई तरह के फायदे होते हैं। लोग आंवले का कई तरह से सेवन करते हैं और सर्दियों में तो वैसे भी आंवले का मुरब्बा खाया जाता है। तो ऐसे में हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि आंवले का सेवन रात में करने से क्या फायदे मिलते हैं।

रात में आंवला खाने के फायदे

Body Detxifies

रात में आंवले का सेवन किया जा सकता है। जी, आपने सही पढ़ा। रात में सीधा आंवला खाना सही नहीं, क्योंकि आपको सर्दी हो सकती है, लेकिन रात में आंवले का पानी पी सकते हैं। इसके पानी से शरीर डिटॉक्स होता है और विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

Good for Hair and Skin

आंवले के पानी का सेवन करने से त्वचा चमक जाती है और बाल मजबूत होते हैं। अगर आप बालों के गिरने या सफेद होने से परेशान हैं तो आंवले का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और पोषण मिलता है।

Helps in Weight Loss

आंवले के पानी से वजन भी कम किया जा सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और काफी तेजी से फैट बर्न होता है। आंवले के पानी में कैलोरी कम होती है, जिससे वजन काफी तेजी से घटता है। इसके सेवन से नींद बेहतर होती है।

आंवले का पानी बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक या दो आंवले को काटकर एक गिलास पानी में भिगो दें। इसके बाद दो से तीन घंटों के लिए छोड़ दें। कुछ समय बीतने के बाद आप इसे छानकर पी सकते हैं। आप रात में पानी में डालकर भी इसे सुबह पी सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *