मौजूदा दौर में हर कोई सेहत से जुड़ी कोई न कोई परेशानी से जूझ रहा है। वहीं इसके पीछे की प्रमुख वहज आज की खराब लाइफस्टाइल और खराब डाइट है। दरअसल इन दिनों लोग घर का संतुलित बना खाना खाने की बजाएं बाहर का फास्ट फूड, जंक फूड आदि खाना ज्यादा पसंद करते है। वहीं बाहर के खाने में बहुत ज्यादा नमक का भी इस्तेमाल करते है। इतना ही नहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें खाने में तेज नमक खाना पसंद होता है। लेकिन हाल ही में की गई स्टडी में खुलासा हुआ कि ज्यादा नमक खाने से लोगों में एक्जिमा का रिस्क काफी बढ़ जाता है। ऐसे में जो लोग बहुत ज्यादा नमक खाते हैं उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है पूरी स्टडी
जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया स्टडी में नमक के सेवन और एक्जिमा के विकास के जोखिम के बीच एक चिंताजनक संबंध का पता चला है। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना नमक के सेवन में मामूली वृद्धि भी इस सूजन वाली त्वचा की स्थिति का अनुभव करने की संभावना को बढ़ा सकती है। तीन वर्षों की अवधि में किए गए इस अध्ययन में विविध जनसांख्यिकीय पृष्ठभूमि से 10,000 से अधिक प्रतिभागियों की आहार संबंधी आदतों और स्वास्थ्य परिणामों का विश्लेषण किया है। शोधकर्ताओं ने स्टडी में पाया कि प्रतिदिन खाए गए प्रत्येक अतिरिक्त ग्राम नमक के लिए, व्यक्तियों में एक्जिमा विकसित होने का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं स्टडी के मुताबिक प्रतिदिन दो ग्राम सोडियम से अधिक मात्रा में नमक का सेवन जोखिम को बढ़ाने के लिए पर्याप्त माना जाता है। ऐसे में आप अपने खाने में नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें।
एक्जिमा क्या है

एक्जिमा एक पुरानी बीमारी है जिसमें त्वचा में सूजन और खुजली होती है। जो प्रभावित व्यक्तियों को काफी ज्यादा परेशान करती है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता और समग्र स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे में अब स्टडी में एक्जिमा को बढ़ाने में नमक की संभावित भूमिका का खुलासा हुआ है। ऐसे में लोगों को त्वचा के स्वास्थ्य पर आहार के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की भी काफी आवश्यकता है।
क्या है इसके लक्षण
स्किन का शुष्क पड़ना
त्वचा में खुजली होना
स्किन पर लाल-लाल चकत्ते पड़ना
स्किन पर दाने होना
त्वचा पर मोटे, चमड़े पैच बनना
स्किन से पपड़ी निकलना
स्किन सूजना
एक्जिमाहोने पर ऐसे करें बचाव
मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें
संतुलित आहार लें
ढीले-ढाले कपड़े पहने
ज्यादा प्रॉब्लम होने पर डॉक्टर के पास जाएं
खाने में नमक का सेवन कम करें
