जिस तरह से क्लाइमेट चेंज हो रहा है उसका असर हमारी जीवनशैली पर भी पड़ रहा है। इतना ही नहीं हमारे लाइफस्टाइल के अनुसार हमारा खान पान भी बेढंग तरीके का हो गया है। ऐसे में हमें अपने आहार पर ध्यान देने की जरूरत है। आहार भी ऐसा हो जिसमे पोषक तत्व मौजूद हों। जो सेहत को अच्छा बनाये रखने मददगार हो। वहीँ जो इम्युनिटी को boost करे और आप दिनभर एक्टिव रहें।

बता दें फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा से भरपूर संतुलित आहार हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे जैसी पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इसी के साथ उचित पोषण मानसिक हेल्थ को बढ़ाता है। लेकिन यहां बड़ा सवाल यह है कि भोजन को सुरक्षित तरीके से किस तरह से खाया जा सकता है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक रिपोर्ट दी है जिसमे पके हुए भोजन के सेवन के सुनहरे नियमों को बताया गया है और जिन्हें फॉलो करने के लिए भी कहा है।

भोजन प्रबंधन में कई सारी कमियां है

उपभोग से कई घंटे पहले भोजन तैयार करना

भोजन को ऐसे तापमान पर रखना जहां रोगजनक बैक्टीरिया पनपते हों

रोगजनकों को कम करने या ख़त्म करने के लिए भोजन को अपर्याप्त रूप से पकाना या दोबारा गर्म करना

ऐसे लोगों द्वारा भोजन संभालना जो खुद ठीक नहीं हैं

सही तरीके से भोजन को कैसे उपभोग करें, WHO के सुनहरे नियम

सुरक्षा के लिए प्रोसेस्ड फ़ूड चुनें

भोजन को अच्छी तरह पकाएं

पका हुआ खाना तुरंत खाएं

पके हुए फ़ूड आइटम्स को सावधानी से रखें

पके हुए भोजन को दोबारा अच्छी तरह गर्म कर लें

कच्चे खाद्य पदार्थों और पके हुए खाद्य पदार्थों के बीच संपर्क से बचें

बार-बार हाथ धोएं

रसोई की सभी जगह साफ करते रहें

खाद्य पदार्थों को कीड़ों, चूहों और अन्य जानवरों से बचा कर रखें

सुरक्षित जल का प्रयोग करें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *