कई बार ऐसा होता है कि अचानक से हमारी नजर हाथों पर पड़ती है और वे कई बार गंदे और डल नजर आते हैं तो समझ नहीं आता कि जल्दी-जल्दी में किन टिप्स की मदद ली जाए और कैसे अपने हाथों को साफ किया जाए। अगर आप अपने हाथों को सुंदर और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो ये आसान मैनीक्योर हैक मददगार हो सकता है। इसकी मदद से आपके हाथ खूबसूरत होंगे और डेड सेल्स का सफाया होगा। ये हाथों की रंगत सही करेंगे और स्किन हाइड्रेट भी होगी।

हाथों को बनाएं सॉफ्ट और सुंदर

इसके लिए आपको चाहिए नींबू, चीनी, नारियल तेल और गुनगुना पानी। मैनीक्योर करने का सबसे आसान तरीका है कि चीनी लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर अपने हाथों को स्क्रब करें। जब स्क्रब कर लें तो उसके बाद हाथों पर नारियल तेल लगाकर मल लें। इसके बाद हाथों को गुनगुने पानी से वॉश करें। इस तरह आपको हाथ सॉफ्ट व सुंदर बन सकते हैं।

शहद और बेसन का स्क्रब

इसके लिए आपको चाहिए कि बेसन में शहद मिला लें और अपने हाथों पर लगा लें। जब हाथों में नारियल तेल लगाएं तो हल्के हाथों से स्ब्रक कर लें। इस तरह से हाथों के डेड सेल्स साफ हो जाएंगे और फिर शहद इनमें हाइड्रेशन बनाए रखता है जिससे स्किन में चमक आती है। साथ ही इन दोनों की मदद से स्किन व्हाइटनिंग होगी और त्वचा खूबसूरत भी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *