आप जो भी खाते हैं उसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है। इसी कारण डॉक्टर्स जंक, प्रोसेस्ड और तला-भुना खाना खाने से मना करते हैं। वहीं लोगों का मानना है कि यदि आप हेल्दी डाइट लेते हैं तो आपकी कई बीमारियां खुद ही ठीक हो जाएंगी। इसी वजह से हर बीमारी के लिए डॉक्टर्स किसी न किसी सूपरफूड को खाने के लिए कहते हैं। उनके अनुसार, सूपरफूड्स आपकी ऑवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होंगे। यदि आप भी किसी बीमारी में सूपरफूड्स ढूंढ रहे हैं तो यह जानना जरुरी है कि सिर्फ सूपरफूड्स खाने से आपकी हेल्थ अच्छी होगी। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए इस सवाल का जवाब सर्जन डॉ. अर्पित बंसल से जानते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DDrYiYPNpdc/?utm_source=ig_web_copy_link
सिर्फ सूपरफूड्स खाने से हेल्दी रहेगी बॉडी
अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ सूपरफूड्स खाने से आप अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं तो ऐसा नहीं है। डॉ. अर्पित बंसल के अनुसार, सूपरफूड्स सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं लेकिन यह आपके शरीर के लिए कैसे काम करेंगे यह माइक्रोबायोम पर निर्भर करता है। गट बैक्टीरिया खाने को तोड़कर इसमें से न्यूट्रिएंट्स निकालते हैं। हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग है ऐसे में सूपरफूड्स खाने से एक इंसान को फायदा हो सकता है लेकिन हर किसी को नहीं। इसी वजह से आपको सूपरफूड्स खाने के अलावा गट हेल्थ का भी ध्यान देना चाहिए। यदि आप हेल्दी चीजें खाएंगे तो आपकी गट हेल्थ खराब होने के कारण आपको न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलेंगे।
इस तरह रखें अपनी गट हेल्थ का ध्यान
10 मिनट करें मेडिटेशन
यदि आप अपनी गट हेल्थ का ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना पड़ेगा। आप रोज 10 मिनट मेडिटेशन करें। मेडिटेशन से तनाव कम होगा और गट हेल्थ अच्छी रहेगी।
डॉक्टर से बिना पूछे न खाएं दवाई
एंटीइंफ्लेमेटरी ड्रग्स या फिर अन्य दवाईयों का इस्तेमाल न करें। यह दवाईयां आपकी गट हेल्थ पर बुरा अस डालेगी। डॉक्टर की सलाह लिए बिना कोई भी दवाई न खाएं।

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट न खाएं
गट हेल्थ के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन फायदेमंद होगा लेकिन आप रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट न खाएं। आप कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड्स खा सकते हैं।
नींद का रखें ध्यान
अपनी नींद का भी ध्यान रखें। 8 घंटे की नींद आपके शरीर के लिए जरुरी है इसलिए 8 घंटे जरुर सोएं। यदि आपकी नींद पूरी न हो तो भी आपकी गट हेल्थ पर बुरा असर होगा और आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ज्यादा न पिएं कॉफी
यदि आप अपने गट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो कैफीन कम ही लें। कॉफी का सेवन आपके गट माइक्रोबायोम के लिए फायदेमंद रहेगा लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे पीने से डिहाइड्रेशन और भी कई प्रॉब्लम्स हो सकती हैं इसलिए कॉफी कम पिएं।
डाइट में पानी और तरल पदार्थ ज्यादा लें
अपनी गट हेल्थ को देखते हुए पानी और तरल पदार्थ ज्यादा पिएं। लिक्विड डाइट भी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगी। पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए लिक्विड डाइट जरुर लें।

इस बात का भी ध्यान रखें
सिर्फ सूपरफूड खाने से आप हेल्दी नहीं रहेंगे। हेल्दी रहने के लिए आपकी गट हेल्थ सही होना जरुरी है। ऐसे में आप सिर्फ डाइट ही नहीं हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। रोज एक्सरसाइज करें अच्छी डाइट लें और नींद भी जरुर पूरी करें।
