हर किसी को मुलायम, चमकदार और ग्लोइंग स्किन पसंद है। महिला हो या पुरुष हर कोई अच्छी स्किन पाने की कोशिश करता है। जिसके लिए मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स भी खरीदे जाते हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी स्किन रूखी हो जाती है और उसमें नेचुरल नमी कम हो जाती है। अगर आपको भी इन परेशानियां से गुजरना पड़ता है तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लाएं हैं, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को नेचुरली नरम और मुलायम बना सकते हैं।
रोज करें फेस साफ
चाहते हैं कि आपकी स्किन चमके तो अपनी त्वचा को रोज धोएं। इसके लिए हर्बल और केमिकल-फ्री क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं। केमिकल-फ्री क्लींजर का उपयोग करने से त्वचा से गंदगी, तेल, पसीना आदि आसानी से हट जाता है, जिससे आपकी स्किन काफी नरम हो जाती है।
मॉइस्चराइजिंग
चेहरे में नमी को बनाने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। मॉइस्चराइजर लगाया जाता है तो स्किन को अंदर से नमी मिलती है, लेकिन जरूरी है कि मॉइस्चराइजर का उपयोग सावधानी से किया जाए, हमेशा नेचुरल मॉइस्चराइजर का ही उपयोग करें। इससे स्किन नेचुरली चिकनी मिलती है।
हाइड्रेशन
बहुत जरूरी है कि अगर आपकी सेहत को ठीक रखने के लिए पानी का सेवन किया जाए। इससे त्वचा को बेहतर रखने में मदद मिलती है। हाइड्रेशन से त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती है। इसके अलावा रोजाना सात से दस गिलास पानी पीने से स्किन मुलायम हो जाती है। इसके साथ ही आप हाइड्रेशन के लिए पानी के अलावा हाइड्रेटिंग फूड का भी सेवन कर सकते हैं, जिसमें खीरा, तरबूज या फिर नारियल पानी ले सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
