आज के समय में बालों में तरह-तरह के केमिकल ट्रीटमेंट करवाना आम बात हो गई है। हर कोई अपने लुक को चेंज करने या स्टालिश दिखने के लिए अलग-अलग तरह के हेयर ट्रीटमेंट ले रहा है। ऐसे में ट्रीटमेंट के बाद थोड़े समय के लिए तो बाल अच्छे लगते हैं लेकिन कुछ समय बीतने के बाद ये अपनी चमक खोने लगते हैं और रूखे, बेजान हो जाते हैं। तो ऐसे में यहां जानें कि किस तरह ट्रीटमेंट के बाद बालों का खास ख्याल रखा जा सकता है।

ऐसे रखें बालों का ख्याल

Shampoo

सबसे पहला काम है बालों के लिए सही तरह के शैंपू का चयन करना। एक्सपर्ट्स बालों के किसी भी तरह के ट्रीटमेंट के बाद सिर्फ सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसकी मदद से नमी बरकरार रहती है और बाल ज्यादा ड्राई भी नजर नहीं आते।

Hair Mask

जरूरी है कि शैंपू के बाद हर बार किसी हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जाए। हेयर मास्क की मदद से हाइड्रेशन के साथ पोषण मिलता है, जिससे भी वे रूखे या फ्रिजी नहीं दिखते।

Avoid Heat

चाहते हैं कि बालों को डैमेज न हो तो कुछ समय के लिए स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन से बचें, साथ ही बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल भी कम करें। बहुत जरूरी हो तो ही इस्तेमाल करें और वो भी हाई क्वालिटी वाले हीट प्रोटेक्टेंट के साथ।

Diet

इन सब चीजों पर तो आपने ध्यान देना ही है साथ ही बालों का ख्याल रखने के लिए अपने खानपान पर भी। कोशिश करें कि डाइट में खासकर प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल हों ताकि आपके बाल डैमेज होने से बच सके। आपको बता दें कि प्रोटीन टिशू रिपेयर कर और कोलेजन को बढ़ावा देकर आपके बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *