धीरे-धीरे सर्दी अब अपना रूप ले रही है। भारत के कुछ राज्यों में बारिश ने भी रुख किया हुआ है, जिस कारण सर्दी और भी बढ़ गई है। ऐसे में तापमान में गिरावट हो गया है और शरीर में भी सुस्ती छाने लगती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप अपनी डाइट में उन फूड्स को शामिल करें जो शरीर को गर्मी दे और मौसमी बीमारियों से भी बचाय। इसलिए अगर आप इस सूप का सेवन करते हैं तो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये सूप इम्यूनिटी बूस्टर है जो कि एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
लहसुन अदरक का सूप
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए अदरक, लहसुन, हरा धनिया, पानी, काला नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और बटर। बनाने के लिए सबसे पहले हरे धनिए को पीसकर रख लें, फिर थोड़ा अदरक, लहसुन और काली मिर्च को कूटकर पेस्ट बना लें। अब एक पैन में थोड़ा सा बटर डालें और साथ ही लहसुन और अदरक का पेस्ट भी। इसके बाद अब काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिला लें। मिलाने के बाद हरा धनिया और पानी डाल दें। एक बार उबाल लें और फिर इस सूप का सेवन कर लें।
Mix Vegetable Soup Recipe
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए गोभी, मटर, गाजर और टमाटर। इन सब्जियों को काटकर उबाल लें, उबालने के बाद इन्हें थोड़ा सा मैश करके रख लें। अब आपको एक पैन लेना है, जिसमें बटर डालें और इन सब्जियों के साथ नमक डाल दें। अब इन सबको मैश कर लें और अच्छी तरह से पका लें। सबको मिलाने के बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें। इसे अच्छी तरह से पकाएं और फिर सूप को सर्व कर लें।
इन सूप की मदद से सर्दियों से आपका बचाव रहेगा और शरीर को गर्मी मिलने के साथ-साथ एनर्जी भी मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
