शकरकंद को अक्सर सर्दियों बड़े मजे से और आराम से खाया जाता है, इसे सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है और साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। कुछ लोग इस वजह से कंफ्यूज रहते हैं कि इसे छीलकर खाना चाहिए कि छिलके के साथ, दोनों में से किस तरीके से ज्यादा फायदा मिल सकता है? जानिए इधर
एक्सपर्ट्स का कहना
इस मामले को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादा लोग शकरकंद का छिलका उतारकर इसका सेवन करना पसंद करते हैं, जबकि अगर इसे छिलके के साथ खाया जाए तो ज्यादा फायदेमंद होता है।
छिलके सहित खाना
Fibre
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ लोग वेट लॉस के लिए शकरकंद खाते हैं क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। अगर आप फाइबर से भरपूर चीजें खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग नहीं करते। जिस वजह से आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
साथ ही आपको ये भी बता दें कि शकरकंद से ज्यादा इसके छिलके में फाइबर होता है। इसे छीलकर खाने से करीब 50 से 60 प्रतिशत फाइबर की मात्रा कम हो जाती है इसलिए शकरकंद को छीलेंकर नहीं बल्कि अच्छी तरह धोकर खाना चाहिए।
Nutrients
आपको बता दें कि शकरकंद के छिलके में फाइबर तो है ही साथ ही बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप शकरकंद को छीलकर खाते हैं तो ये पोषक तत्व नहीं मिल पाते।
Gut Health
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि शकरकंद का छिलका गट में फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार है, इसलिए इस कारण से भी छिलके सहित खाना ज्यादा बेहतर होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
