खाने-पीने की चीजों को लेकर कई तरह की मिथ बने हुए हैं। कुछ फूड्स को लेकर ऐसी बातें बनी हैं जिसके चलते लोग इन्हें खाने से डरते हैं। खाने की इन्हीं चीजों में से एक है मैदा। ऐसा कहा जाता है कि मैदा यदि खाया जाए तो यह पेट में जाकर आंतों में चिपक जाता है लेकिन क्या यह सच है? क्या इसलिए मैदा को सफेद जहर कहा जाता है? आज इस आर्टिकल के जरिए आपको इसी बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
क्या सच में आपकी आंतों में चिपक जाएगा मैदा?
अक्सर इसी वजह के कारण लोग मैदा नहीं खाते कि यह पेट में चिपक जाता है हालांकि यह बात बिल्कुल भी सच नहीं है क्योंकि आप लोग कभी भी कच्चा मैदा नहीं खाते। हमेशा उसको स्टीम करके या फिर फ्राई करके ही खाया जाता है ऐसे में यह आपकी आंतों में कैसे जम सकता है। वैसे यदि इसको कच्चा भी खाया जाए तो भी पेट में पाचन प्रक्रिया के दौरान यह सिंपल कार्बोहाइड्रेट के तौर पर आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है इसलिए मैदा नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह आंतों में जमता है तो यह बात सिर्फ एक मिथ है।
इसलिए नहीं खाना चाहिए मैदा
यदि आपको भी ऐसा लगता है कि मैदा अगर आंतों में जमता ही नहीं तो इसे खाने के क्या नुकसान होंगे तो आपको बता दें कि मैदा को गेहूं की बाहरी परत को हटाकर बनाया जाता है। ऐसे में इससे ज्यादा पोषक तत्व और फाइबर खत्म हो जाते हैं। फाइबर न होने के कारण यह पेट के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता। इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। इसके अलावा यह शरीर में मोटापे को भी बढ़ाता है मैदे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है इसलिए इसे खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
