हर एक इंसान की अलग- अलग स्किन टाइप होती है और ऐसे उन्हें अलग अलग स्किन की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अगर बात ऑयली स्किन की करे तो वे एक्ने की समस्या से लगातार परेशान रहते हैं। उन्हें कभी खुजली होती है तो दिनभर मुंह साफ करना पड़ता है। इसलिए ऑयली स्किन वालों के लिए एक ऐसा फेस पैक लाए हैं, जिसके इस्तेमाल से स्किन क्लींनजिंग में मदद मिल सकती है। साथ ही इस पैक के कई फायदे हैं तो चलिए जानते हैं।

Coffee face pack for oily skin

इस बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच कॉफी पाउडर, एलोवेरा और हल्दी। कॉफी फेस पैक के लिए सबसे पहले कॉफी पाउडर लें और इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिला लें। बाद में इसमें हल्दी पाउडर मिला लें। सारी चीजों को मिक्स कर लें और एक पैक बना लें।

स्किन क्लींनजिंग का तरीका

इस पैक से क्लींनजिंग करने का तरीका ये है कि पहले कच्चे दूध से अपने चेहरे को साफ कर लें, फिर साफ करने के बाद इस फेस पैक को लगा लें। लगाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। जब समय हो जाए तो अपने चेहरे को पानी से धो लें। ऐसे ही आप पैक को चेहरे पर हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। जिससे आपके चेहरे पर असर पड़े।

एक्ने वाली ऑयली स्किन

जिनकी स्किन एक्ने वाली ऑयली स्किन है उन्हें कॉफी को पीस लेना है और फिर इसमें नींबू का रस मिला लेना है। बाद में इसे चेहरे पर लगा लें। जब पैक सूख जाए तो फिर गीले कपड़े से चेहरा पोंछ लें।

कॉफी फेस पैक लगाने के फायदे

चेहरे पर कॉफी फेस पैक लगाने से स्किन में सीबम उत्पादन कम होता है। जिस वजह से ऑयली स्किन में कमी आएगी और त्वचा साफ होगी। कॉफी एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है, जिसकी मदद से त्वचा की गहरी परतों से मृत त्वचा कोशिकाओं और अशुद्धियों धीरे से बाहर निकलती हैं और आपको एक चमकदार त्वचा मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *