सफेद बालों की समस्या वाले अक्सर परेशान हो जाते हैं कि बालों में क्या लगाया जाए, वो भी सर्दियों में खासकर। सफेद बाल दिखने में थोड़े अजीब भी लगते हैं और जिन लोगों को मेहंदी लगाने की आदत होती है वो परेशान रहते हैं और मेहंदी के अलावा कुछ समझ ही नहीं आता, साथ ही मेहंदी की ठंडी तासीर से सर्दी-जुकाम होने का भी डर रहता है। ऐसे में अगर आप मेहंदी लगाने के समय इन टिप्स को अपनाते हैं तो आसानी से अपने सफेद बालों को कलर कर सकते हैं। सर्दी-जुकाम से भी बचे रहेंगे और बाल हेल्दी और सुंदर रहेंगे।

लौंग का पानी

सर्दियों में चाहते हैं कि मेहंदी की ठंडक से बचे रहें तो इसके लिए आप लौंग के पानी में मेहंदी को तैयार करें। लौंग के कुछ दाने लें और इन्हें पानी में डालकर उबाल लें। उबालने के बाद छान लें और हल्का ठंडा होने के बाद इसी पानी में मेहंदी बनाएं और मेहंदी को बालों में लगा लें। इस वजह से बाल पहले तो तेजी से सफेद से कलर पकड़ लेंगे और आपको ठंड भी नहीं लगेगी।

चायपत्ती का पानी

चायपत्ती के पानी में अभी मेहंदी मिलाकर लगाएं तो आपको ठंडक नहीं लगेगी और रंग में भी तेजी आएगी। इसके लिए एक कप पानी में तीन चम्मच चायपत्ती डालें और उबाल लें, फिर छान लें। इस पानी में मेहंदी बनाएं और बालों में लगा लें।

सर्दियों में कितनी देर बालों में लगाकर रखें मेंहदी?

बालों में मेहंदी सर्दियों में कम से कम एक घंटा तो लगाकर रखें या ज्यादा से ज्यादा 1 घंटा 30 मिनट। और इस बात का भी ध्यान रखें कि मेहंदी दिन के समय धूप में लगाकर रखें, शाम को न लगाएं। मेहंदी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर लाभकारी हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *