सर्दियां में अक्सर बालों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि सर्दियों में बाल ज्यादा झड़ते हैं और डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसका सीधा कनेक्शन टोपी, हैट और सिर ढकने वाली चीजों से भी है जो सर्दियों में स्कैल्प इंफेक्शन का कारण बन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन समस्याओं से कैसे बचा जाए, लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि स्कैल्प इंफेक्शन होता क्या है।

Scalp Infection

स्कैल्प इंफेक्शन बैक्टीरिया जो फंगस के कारण होता है। ये बालों के पोर्स या खोपड़ी यानी स्कैल्प की त्वचा में प्रवेश करके फैल जाते हैं। अगर स्कैल्प में इंफेक्शन हो जाए तो स्कैल्प पर अलग-अलग तरह के चकत्ते पड़ सकते हैं और साथ ही बाल भी झड़ सकते हैं। साथ ही आपको लगातार खुजली वाली पैच, पूरे बालों की जड़ों पर नजर आ सकती है।

क्या टोपी बालों को नुकसान पहुंचाती है?

हां, टोपी पहनने से बालों को नुकसान होता है। ये स्कैल्प इंफेक्शन और हेयर फॉल की एक बड़ी वजह है। जब ठंड में सिर ढकने और सर्द हवाओं से बचने के लिए टोपी पहनी जाती है तो सिर और स्कैल्प गर्म हो जाता है, जिससे स्कैल्प में जमा होने वाली नमी, पसीना फंस जाता है।

ये ह्यूमिडिटी मालासेज़िया ग्लोबोसा जैसे फंगल बैक्टीरिया के पनपने की वजह बनती है, जिससे रूसी की समस्या हो जाती है। ये बैक्टीरिया स्रकैल्प में इंफेक्शन बढ़ाते हैं और सूजन हो जाती है। जिस वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और फिर डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। और ये इंफेक्शन की वजह से बार-बार लौट आती है।

फंगल इंफेक्शन को ऐसे करें दूर

कोशिश करें कि लगातार टोपी न पहने रहें। जब आपको बाहर जाना हो किसी खास काम के लिए तो ही पहनें।फंगल इंफेक्शन को कम करने के लिए आप टी ट्री ऑयल की मदद ले सकते हैं। इसमें एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, इसलिए कोशिश करें आदत बनालें सर्दियों में स्कैल्प पर इस तेल को लगाने की। ध्यान में रखें कि हफ्ते में 2 से 3 दिन शैंपू जरूर करें और बालों को नेचुरली सूखने दें। ड्रायर का इस्तेमाल कम ही करें और गर्म पानी से बाल हरगिज न धोएं।

डैंड्रफ के लिए

डैंड्रफ के लिए आप नींबू और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। डैंड्रफ की समस्या में ये बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *