गर्मी अपना पूरा रूप दिखा रही है। हर कोई इससे परेशान हैं। वहीँ हर रोज ये गर्मी एक नया तापमान रिकॉर्ड भी बना रही है। दरअसल इस भीषण गर्मी से शरीर के सभी अंग बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। ऐसे में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित आंखें होती हैं। वहीँ गर्मी के कारण आई स्ट्रोक के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। आंखों में जलन,खुजली यहां तक की दृष्टि को भी नुकसान हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी आंखों का ध्यान रखें। वहीँ इस भीषण गर्मी में आंखों को हेल्दी रखने के लिए कुछ विटामिन्स आपकी हेल्प कर सकते हैं।
ये विटामिन्स करेंगे मदद
विटामिन ए
आंखों की सेहत का ध्यान रखने के लिए सबसे जरूरी जो विटामिन है वो है विटामिन ए। यह कॉरनिया के हेल्थ को दुरुस्त बनाने का कम करता है। यह विटामिन रोडोप्सिन का एक घटक है जो आपकी आंखों में मौजूद एक प्रोटीन है। यह आपको कम रोशनी की स्थिति में देखने की इजाजत देता है। विटामिन ए की कमी के कारण ही नाइट ब्लाइंडनेस या अन्य तरह की दृष्टि से संबंधित शिकायत होने लगती है। इसके लिए आप डाइट में गाजर, पालक, केला आदि शामिल कर सकते हैं।
विटामिन ई
विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से काफी लाभ आँखों को मिलता है। यह मुक्त कणों और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण आंखों को होने वाले नुकसान से बचाने का काम करता है। मुक्त कणों के कारण ही कलेक्टर होता है। इसके लिए आप बादाम, सूरजमुखी के बीज, हेजलनट्स, पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विटामिन बी 2
विटामिन बी2 जिसे राइबोफ्लेविन कहा जाता है। इससे कॉर्निया के अंदर कोलेजन फाइबर में प्रतिक्रिया होती है। यह केराटोकोनस की प्रगति को धीमा करने या रोकने के लिए आपके कॉर्निया को सख्त और मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके लिए आप डेयरी प्रोडक्ट, अंडे, कम वसा वाला मांस, हरी पत्तेदार सब्जियां ले सकते हैं।
विटामिन सी
विटामिन सी जिसमे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। ये आंखों को यूवी रेज से होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करता है, इसके सेवन से आंखों में मौजूद ब्लड वेसेल्स हेल्दी होते हैं। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी, संतरा, ग्रेपफ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।
