हर मौसम में खाने वाली कोई न कोई चीज बनी हुई है। ऐसे में मानसून की बात करें तो बहुत से लोग बाजार में मिलने वाला भुट्टा यानी कि मकई के दाने बहुत ही शौक से खाते हैं। वहीँ मानसून आने में भले ही अभी वक्त हो, लेकिन आपको ये जान बेहद जरुरी है कि भुट्टा खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको बता दें नमक नींबू के साथ भुट्टा स्वादिष्ट के साथ साथ काफी पौष्टिक भी होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन सी, विटामिन बी12 कैल्शियम, फाइबर। वहीँ आपने कभी गौर किया हो कि भुट्टा खाने के बाद बहुत ही तेज की प्यास लगती है। लेकिन इसे खाने के बाद हमेशा पानी ना पीने की सलाह दी जाती है। बचपन में अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते थे कि भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से बुखार आ जाता है, क्या सच में इसी वजह से भुट्टा खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। तो आज इसी के बारे में जानते हैं।
भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है
एक्पर्ट की माने तो भुट्टा खाने के तुरंत पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पेट का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पाचन तंत्र स्लो हो सकता है। दरअसल ऐसा इसिलए होता है क्योंकि मक्के में कॉम्पलेक्स कार्ब्स और स्टार्च होता है ,इसलिए इसे खाने के बाद तुरंत पानी पीने से गंभीर पेट दर्द हो सकता है, पेट में गैस बनने लगती हैं। ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या हो सकती है।
कितनी देर बाद पानी पियें
बता दें भुट्टा खाने के बाद कम से कम 45 मिनट के बाद पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में दर्द की शिकायत नहीं होगी।
भुट्टा खाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
भुट्टा खाते वक्त कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए, जैसे भुट्टा मानसून में मिलता है और इस मौसम में हमारा शरीर बीमारियों के प्रति काफी संवेदनशीनल होता है, और भुना हुआ भुट्टा एक स्ट्रीट भून होता है ऐसे में इसे ताजा और गर्म ही खाएं, लंबे वक्त तक इसे स्टोर करने हानिकारण बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं इससे भी पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
