अब ठंड के मौसम के बढ़ने की संभावना ज्यादा हो गई है। ऐसे में लोगों ने ऊनी कोट वगैरह निकाल लिए हैं। ऊनी कपड़े आपको ठंड से बचाकर रखते हैं। लेकिन इनकी पेशानी सिर्फ एक होती है कि ऊनी कपड़ों में रोएं बहुत जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में नए कपड़े भी दिखने में खराब नजर आते हैं। अगर आपको कपडों में आने वाली रोएं नहीं पसंद तो ये आर्टिकल जरूर देखें, क्योंकि यहां आपको कमा की बात बताई जाएगी।
काम की बात
आप सोच रहे होंगे कि कपड़ों से रोएं हटाने के लिए किसी फैंसी टूल की जरूरत होगी, लेकिन ऐसा नहीं है आपको सिर्फ बेलन की जरूरत है तो जानते हैं कैसे हटाई जाए कपड़ों से रोएं।
बेलन से हटाएं रोएं
ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए बेलन लें और उसके ऊपर डबल साइड टेप चिपका लें। आपको बेलन के पूरे गोल वाले हिस्से पर टेप चिपकानी है। अब टेप से कवर हटा लें और रोएं वाले स्वेटर को किसी सख्त चीज के ऊपर रख दें। इसके बाद रोएं वाले हिस्से पर बेलन को रोल करना है। रोल करते समय बेलन पर थोड़ा अधिक दबाव बनाएं यानी टाइट हाथ से स्वेटर पर बेलन को रोल करें। ये करने से स्वेटर पर मौजूद रोएं टेप पर चिपककर बाहर आने लगेंगी। ज्यादा रोएं अधिक हैं तो जब वो टेप भर जाए तो उसे चेंज भी कर लें।
इस तरकीब से आपका पुराना कोट या स्वेटर फिर से नया दिखना शुरू हो जाएगा। ये एक बजट फ्रैंडली तरीका है और ऐसा करने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत भी नहीं है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
