अक्सर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अच्छी सेहत और रात के समय सुकून भरी नींद लेने के लिए हल्का डिनर ही करना चाहिए। साथ ही डिनर के बाद कुछ देर वॉक करने और खाने और सोने के समय में कम से कम 3 घंटे का गैप होने चाहिए। ये बात तो सभी को ही पता , लेकिन क्या आपको पता है कि हमें रात के खाने में आखिरी चीज क्या खानी चाहिए? अगर नहीं तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें।
ये खाएं आखिरी चीज
बहुत से लोग डिनर के बाद नट्स, सीड्स या फिर गर्म दूध पीना पसंद करते हैं। इन चीजों से फायजा होता है, लेकिन ज्यादा फायदों के लिए आप रात के खाने के बाद सौंफ खाने को अपनी आदत में शामिल कर सकते हैं। ये छोटी सी आदत हफ्तेभर के अंदर ही कमाल के नतीजे दिखाएगी।
क्यों खाएं सोने से पहले सौंफ
अच्छी नींद
कुछ लोगों को डिनर के बाद गैस-एसिडिटी की समस्या हो जाती है और इस वजह से उनकी नींद भी खराब हो जाती है। पेट ठीक नहीं होता तो सोने में परेशानी आती है। ऐसे में सौंफ खाना फायदेमंद हो सकता है। सौंफ का सेवन किया जाए तो गैस्ट्रिक एंजाइमों का उत्पादन में मदद मिलती है, जो पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से खाना बेहतर ढंग से पचता है और आपका पेट शांत रहता है।
तनाव और चिंता में कमी
रात के समय तनाव की परेशानी होती है तो भी सौंफ का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ प्राकृतिक फ़ाइटोकेमि कल्स होते हैं, जो तनाव से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कोर्टिसोल स्तर कम होता है, जिससे तनाव से राहत मिलती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।
मुंह की बदबू
अगर सुबह से कमय आप मुंह की बदबू से परेशान रहते हैं तो ऐसे में भी सोने से पहले सौंफ का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। सौंफ के एंटी-बैक्टीरियल मुंह की बदबू को कम करने में मदद करते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
