कुछ लोग इस सर्दी के मौसम में बाजरे की रोटी बहुत स्वाद से खाते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से युक्त होती है। यह रोटी उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिनको ग्लूटेन से एलर्जी होती है क्योंकि यह ग्लूटेन फ्री होती है। ठंड के इन दिनों में तो लोग सरसों के साग के साथ इसे खूब मजे लेकर खाते हैं। यह सर्दियों की काफी फेमस डिश भी है लेकिन बाजरे की रोटी आपको तभी फायदे देगी जब आप इसे कुछ अच्छे फूड आइटम्स के साथ खाएंगे। कुछ ऐसे फूड्स भी होते हैं जिन्हें बाजरे की रोटी के साथ नहीं खाने चाहिए यह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचाएंगे। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको यही बताते हैं कि बाजरे की रोटी किसके साथ नहीं खानी चाहिए।

छोले के साथ न खाएं बाजरे की रोटी

यह रोटी आप कभी भी छोले के साथ न खाएं। इसके साथ खाने के कारण आपके शरीर में एसिडिटी पैदा हो जाएगी क्योंकि इसे बनाने के लिए बहुत से मसाले इस्तेमाल होते हैं ऐसे में यह दोनों चीजें साथ मे खाने के कारण गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है।

भारी और तले फूड्स के साथ

इसे कभी भी ज्यादा तली और भारी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। जैसे कि भुजिया, समोसा या पकौड़ी के साथ बाजरे की रोटी खाने से पाचन तंत्र खराब होगा। इसका कारण है कि बाजरे में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है ऐसे में तली हुई चीजों के साथ जब इसे खाया जाए तो यह अच्छे से पच भी नहीं पाएगी। इसके कारण गैस, सूजन और पेट की समस्याएं हो जाएंगी।

नॉनवेज फूड्स

इसे मांसाहरी फूड्स के साथ भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि बाजरा और नॉनवेज दोनों की ही तासीर गर्म होती है ऐसे में यह दोनों चीजें साथ में खाने के कारण शरीर पर बुरा असर होगा। इससे पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

ये समस्या होने पर भी न खाएं

यदि आपको अल्सर, क्रोनिक एसिडिटी और स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है तो भी बाजरे से बनी हुई रोटी न खाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm