भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें दुनियाभर में यॉर्कर किंग के नाम से जाना जाता है। अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से उन्होंने कई धुरंधर बल्लेबाजों को धूल चटा दी है लेकिन अपनी गेंदबाजी के अलावा वह फैंस में फिटनेस फ्रीक के तौर पर भी फेमस हैं। अपनी फिटनेस को लेकर भी वह चर्चा में बने रहते हैं। फील्ड में भी शानदार प्रदर्शन दिखाकर वह सभी को बता चुके हैं कि वह कितने हेल्दी हैं। जब भी वह मैदान में भागते हैं तो कई लोगों के दिल में यह सवाल भी आता है कि यॉर्कर किंग इतने हेल्दी कैसे हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनकी फिटनेस का राज बताते हैं।
वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
जसप्रीत अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरुर करते हैं। उनकी वर्कआउट रुटीन रनिंग के साथ शुरु होती है रोज कुछ किलोमीटर वह दौड़ लगाते हैं। इससे उनकी बॉडी स्ट्रेंथ और मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनी रहती हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/CcNQFoxvDZa/?utm_source=ig_web_copy_link
वार्मअप से शुरु होती है वर्कआउट रुटीन
गेंदबाज रोज जिम में जाकर अपना वर्कआउट सेशन करते हैं। वहीं अपने वर्कआउट की शुरुआत वह वार्मअप के साथ ही करते हैं। बिना वार्मअप के वर्कआउट करने के कारण मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ेगा और चोट लगने की संभावना भी रहती है। वार्मअप के लिए जसप्रीत स्किपिंग और स्प्रिंटिंग भी करते हैं। फिर वो वर्कआउट शुरु कर देते है।
वर्कआउट रुटीन में शामिल हैं ऐसी एक्सरसाइज
जिम में जाकर रोज वह हैवी वेट एक्सरसाइज करते हैं। बेंच प्रेस, स्क्वाट्स, ओवरहेड प्रेस और डेडलिफ्ट्स जैसी एक्सरसाइज उनकी रुटीन में शामिल होती है। इसके अलावा डेडलिफ्ट्स, क्रंचेज और प्लैंक भी जरुर करते हैं। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग भी बहुत अच्छी लगती है।
ऐसा डाइट प्लान लेते हैं जसप्रीत
रेगुलर वर्कआउट करने के साथ-साथ जसप्रीत स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं। अपने दिन की शुरुआत वो एक गिलास पानी के साथ करते हैं। वहीं अपनी बॉडी पॉवर बढ़ाने के लिए वो हाई प्रोटीन डाइट जरुर लेते हैं। नाश्ते में वह बेक्ड बींस, चिकन सॉसेज और ऑमलेट खाते हैं। वहीं लंच और डिनर में उनके प्रोटीन से युक्त चीजें शामिल होती हैं जैसे कि पनीर, मछली, हरी सब्जियां। इसके अलावा ब्राउन राइस, शकरकंद जैसे कार्बोहाइड्रेट्स भी उनकी डाइट में शामिल होते हैं।

बिल्कुल भी नहीं खाते ये चीजें
खुद को फिट रखने के लिए जसप्रीत मीठी, तली-भुनी चीजें और प्रोसेस्ड फूड्स बिल्कुल नहीं खाते। वहीं शराब से भी वो दूर रहते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
