स्किन केयर हर किसी को करना चाहिए, क्योंकि चाहे आप आदमी हों या औरत स्किन तो एक जैसी ही है, उसे क्यों नुकसान पहुंचाना। अब सवाल ये उठता है कि स्किन केयर के लिए सबसे जरूरी स्टेप क्या है?

अगर किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से पूछा जाए तो उनका जवाब होगा कि सन्सक्रीन लगाना। एक्सपर्ट्स हर मौसम में घर से बाहर जाते समय और घर के अंदर भी सन्सक्रीन लगाने की सलाह देते हैं। जब आप सन्सक्रीन लगाते हैं तो ये आपकी त्वचा पर एक पतली परत बना लेती है और सूरज की हानिकारक यूवी रेज़ से स्किन की हिफाजत करती है।

Sunscreen

सन्सक्रीन को कई ऑर्गेनिक कैमिकल कंपाउड से तैयार किया जाता है, जो यूवी लाइट के संपर्क में आने पर कैमिकल डिफेंस के रूप में काम करते हैं और इन्‍हें अपने अंदर सोखकर बुरे प्रभावों को स्किन तक नहीं पहुंचने देते। इसी वजह से त्वचा का ख्याल रखने के लिए एक्सपर्ट्स सन्सक्रीन को बेहद जरूरी कहते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि सन्सक्रीन को चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने से पहले लगाना चाहिए या बाद में?

जानें एक्सपर्ट्स से

फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट रेनिता राजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वे बताती हैं कि सन्सक्रीन को मॉइस्चराइजर से पहले या बाद में, किसी भी तरीके से लगाया जा सकता है। हालांकि, बेहतर नतीजों के कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी हो जाता है।

इन बातों का रखे ध्यान

अगर स्किन ड्राई है और सनस्क्रीन लगाने के बाद आपको ड्राईनेस ज्यादा फील होती है तो ऐसे में मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद हो सकता है और मॉइस्चराइजर लगाने के तुरंत बाद सनस्क्रीन लगाने से बचें। चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाकर हल्की मसाज करें, कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए त्वचा में एब्जॉर्ब होने दें। अब जब मॉइस्चराइजर अच्छी तरह सेट हो जाए तो इसके ऊपर सनस्क्रीन लगा लें। अगर बहुत ज्यादा पसीना आता है तो सनस्क्रीन से पहले मॉइस्चराइजर न लगाएं। साथ ही डॉ. राजन ने स्विमिंग करने से पहले भी चेहरे पर मॉइस्चराइजर न लगाकर सीधे सनस्क्रीन लगाने के बारे में कहा है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *