सर्दियों के इस मौसम चुकंदर को काफी पसंद किया जाता है, इसमें बीटानिन नाम का एक यौगिक होता है जो इसे लाल रंग देता है। साथ ही इसमें विटामिन और आयरन होता है, जिससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी नहीं होती। जिस वजह से खून की कमी से शरीर बचा रहता है। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और स्किन भी हेल्दी रहती है। चुकंदर खाने के और भी बहुत से फायदे हैं, चलिए जानते हैं।

चुकंदर खाने के चेहरे पर फायदे

लाल गालों के लिए

जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि चुकंदर खाने से रेड सेल्स बढ़ते हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद है। ये आपको लाल गाल पाने में भी मदद कर सकता है। इसकी मदद से आपकी स्किन नेचुरली हाइड्रेट रहती है। इसलिए गुलाबी गाल के लिए और चमकते फेस के लिए रोजाना 1 से 2 चुकंदर खाना अभी से शुरू करें।

गुलाबी होंठ

गुलाबी गाल के साथ अगर गुलाबी होंठ भी हों तो कितनी अच्छी बात होती है, इसलिए अगर आपके शरीर में खून की कमी है और होंठ काले रहते हैं तो इसके सेवन से खून तो बढ़ेगा ही साथ ही होंठ भी लाल होंगे। साथ ही इससे त्वचा का भी सुधार होता है और स्किन ग्लो करने लगती है। आप इसका जूस भी पी सकते हैं।

दमकती त्वचा

इन सब चीजों के साथ स्किन भी एकदम जबरदस्त दिखे तो मजा आ जाता है, इसलिए अगर स्किन की चमक बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि स्किन अंदर से दमके तो आपको चुकंदर जरूर खाना चाहिए। चकुंदर के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे त्वचा तो हाइड्रेट होती है साथ ही चेहरे में पिग्मेंटेशन भी कम होती है और त्वचा की रंगत अच्छी होती है, साथ ही चेहरे पर निखार आता है। तो अगर पूरे चेहरे को चमकदार बनाना चाहते हैं तो चुकंदर का सेवन जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *