बुखार आने के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसके बाद शरीर में बहुत कमजोरी हो जाती है। कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर्स इलेक्ट्रोलाइट लेने के लिए कहते हैं। वहीं कुछ लोग नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर फूड्स खाते हैं ताकि इसकी कमी पूरी हो पाए। कुछ तो मार्केट में मिलने वाला इलेक्ट्रोलाइट पाउडर भी लेते हैं जिसको पानी में मिलाकर पिया जाता है लेकिन क्या प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करना सही रहेगा। प्रेग्नेंसी में उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं आम है। क्या इन्हें दूर करने के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं इलेक्ट्रोलाइट पाउडर ले सकती हैं? क्या यह होने वाले बच्चे के लिए सही होगा। ऐसे आपके मन में कई सवाल होंगे तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।
क्या प्रेग्नेंसी में इलेक्ट्रोलाइट लेना सही?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के लिए इलेक्ट्रोलाइट वॉटर पीना सही रहेगा। यदि आपको उल्टी, चक्कर या कमजोरी आ रही हो तो आप डॉक्टर की सलाह पर इलेक्ट्रोलाइट वाटर पी सकते हैं। इससे गर्मियों में होने वाली डिहाइड्रेशन कम होगी और मॉर्निंग सिकनेस भी दूर होगी। इस पानी में सोडियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह मिनरल्स शरीर में फ्ल्यूड बैलेंस करने में मदद करेंगे जो कि प्रेग्नेंसी में बहुत जरुरी है।

इसलिए फायदेमंद है इलेक्ट्रोलाइट वॉटर
इस दौरान अक्सर महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस या उल्टी जैसी समस्या हो जाती है। ये समस्या महिलाओं के शरीर में फ्लूय्ड और इलेक्ट्रोलाइट कम होने का कारण बनेगी जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में इलेक्ट्रोलाइट वॉटर पानी से आपको काफी राहत मिलेगी। यह शरीर में फ्लूयड और हाइड्रेशन लेवल मैंटेन करने में मदद करेगा। यदि प्रेग्नेंसी में आपको चक्कर या कमजोरी हो रही है ऐसे में आप इलेक्ट्रोलाइट वॉटर जरुर लें।
इन बातों का भी रखें खास ध्यान
. प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें क्योंकि उनकी सलाह पर आप सही ऑप्शन चुन पाएंगे।
. यदि आपको ब्लड प्रेशर या जेस्टेशनल डायबिटीज है तो ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतें।
. मार्केट में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट पाउडर की जगह आप नारियल पानी पी सकती हैं। इसमें नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं जो आपके शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखेंगे।
. बैलेंस्ड डाइट लें और पूरा पानी पिएं। इससे प्रेग्नेंसी में आपकी बॉडी हाइड्रेट और एनर्जेटिक रहेगी।

. यह भी ध्यान रखें कि आप जब भी मार्केट में से इलेक्ट्रोलाइट पाउडर खरीदें तो सही ऑप्शन ही चुनें। ऐसे ऑप्शन न चुनें जिसमें चीनी, नमक, आर्टिफिश्यल फ्लेवर्स और कैफीन ज्यादा मात्रा में हो इससे आपकी बॉडी को फायदे की जगह नुकसान होगा।
वैसे तो प्रेग्नेंसी में इलेक्ट्रोलाइट वॉटर लेना सही रहेगा लेकिन फिर भी एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
