प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए बहुत खास समय होता है। इस दौरान वह जो भी खाती है उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर होता है ऐसे में भ्रूण का विकास शारीरिक और मानसिक तौर पर अच्छे से हो पाए इसके लिए जरुरी है कि महिलाएं अच्छी डाइट लें। ऐसे में महिलाओं को प्रेग्नेंसी में कई चीजें खाने के लिए मना भी किया जाता है क्योंकि ये भ्रूण के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में महिलाओं को घी नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये भ्रूण पर चिपक जाएगा। ऐसे में आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि क्या सच में प्रेग्नेंसी में घी नहीं खाना चाहिए।
क्या बच्चे पर चिपक जाएगा घी?
कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि गर्भवस्था के शुरुआती महीनों में यदि घी खाया जाए तो यह बच्चे पर जाकर चिपक जाता है। ऐसे में बच्चा गंदा पैदा होगा लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ एक मिथ ही है। घी घाना सेहत के लिए फायदेमंद है बस आप इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी में जब भी आप घी खाएंगे तो यह आपकी आंतों में फंस जाएगा। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स अब्जॉर्ब होंगे यहां से ब्लड सर्कुलेशन की मदद से यह शरीर के बाकी हिस्सों और अंगों में चला जाएगा। इसके अलावा विटामिन्स और मिनरल्स भी आपके यूट्रस में चले जाएंगे जो आपके बच्चे के विकास में बेहतर मदद करेंगे ऐसे में प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में आप घी खा सकते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DASlg5WIVpA/?utm_source=ig_web_copy_link
फायदे
. घी हैल्दी फैट्स का अच्छा स्त्रोत होता है ऐसे में यह भ्रूण के दिमाग और नर्वस सिस्टम के विकास के लिए बेहद जरुरी है।
. इसमें विटामिन-डी पाया जाता है जो बच्चे में कैल्शियम और फॉस्फोरस अवशोषित करने में मदद करेगा और हड्डियों को भी मजबूत बनाएगा।
. यह विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर माना जाता है ऐसे में यह महिलाओं को ताकत देकर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

. इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ए भ्रूण की आंखों की रोशनी, इम्यूनिटी और स्किन को सही रखने में मदद करेगा।
. प्रेग्नेंसी में इसे खाने से कब्ज से राहत मिलेगी और पाचन क्रिया भी बेहतर होगी।
इस बात का भी रखें ध्यान
प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में यदि आप घी खाती हैं तो यह भ्रूण पर नहीं चिपकेगा और यह सिर्फ एक मिथ है। वहीं सीमित मात्रा में इसका सेवन महिला और भ्रूण दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आप प्रेग्नेंसी में घी खाने से परहेज कर रही हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से जरुर पूछ लें।
