शादी किसी भी लड़की की जिंदगी का सबसे खास पल माना जाता है लेकिन शादी से पहले हर लड़की नर्वस होती है। इसके अलावा उन्हें एंग्जायटी और स्ट्रेस भी फील होता है। अपने खास दिन वाले दिन उसके मन में कई बातें आती है जैसे नए परिवार में जाने की खुशी, अपने घर को छोड़ने का गम, शादी में कोई परेशानी न आ जाए। इस समय लड़कियां खुश, दुखी और परेशान कई तरह के इमोशन्स से जूझती है हालांकि एंग्जायटी की समस्या तो कई बार उनमें इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उनके लिए हैंडल करना भी मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि इसके कारण उनका खास दिन ही खराब हो जाता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनके जरिए आप वेडिंग एंग्जायटी को कंट्रोल कर सकते हैं।

जिम्मेदारी बांट लें

शादी के दिन दुल्हन को अपनी खुद की और सारी तैयारियों को लेकर चिंता लगी रहती है। ऐसे में आप अपने दिमाग को शांत रखने और किसी भी तरह की डर या एंग्जायटी से बचने के लिए अपने परिवार के भरोसेमंद जसदस्यों और दोस्तों को शादी के काम सौंप दें इससे आपकी उन कामों को लेकर चिंता कम हो जाएगी।

विज़ुअलाइजेशन करें

जब भी आपको अपने खास दिन को लेकर डर लगे या फिर घबराहट महसूस हो तो अपनी आंखों को बंद करें और एक खुशहाल शादी की कल्पना करें। इस विजुआलाइजेशन से आपका तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खुलकर करें बात

अपनी भावनाओं को मन में रखकर डरें न बल्कि आपको जो भी महसूस हो उसे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शेयर करें जिस पर आप आंखें बंद करके भरोसा कर सकते हों। इससे आप एंग्जायटी की समस्या से बच जाएंगे।

आराम के साथ शुरु करें दिन

शादी के दिन की शुरुआत आपके डर और घबराहट के साथ हो सकती है, ऐसे में सुबह उठने के बाद अपने दिमाग को शांत करने और दिन को पॉजिटिव बनाए रखने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसााइज, योग और मेडिटेशन करें।

जरूरी चीजें अपने साथ रखें

पानी, स्नैक्स, टिश्यू और कोई भी जरुरी चीज के लिए अपने साथ एक छोटा सा बैग पैक कर लें। इसमें अपनी जरूरत की सारी चीजें रखें ताकि अगर आपको एमरजेंसी पड़े तो आप पैनिक न हो और स्थिति से आसानी से निपट सकें।

हेल्दी खाना खाएं

घबराहट और डर के कारण अक्सर दुल्हन और दूल्हा को चक्कर आने या कमजोर महसूस होने की समस्या हो सकती है। लेकिन इस तरह की समस्या से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखें और पूरी दिन और रात की एनर्जी को बनाए रखने के लिए दिन भर कुछ न कुछ हेल्दी खाते रहे।

शादी का दिन हर किसी के लिए बहुत ही खास होता है चाहे वो लड़का हो या लड़की लेकिन दिन खराब होने के डर के कारण आपका स्पेशल डे खराब हो जाएगा। ऐसे में प्री वेडिंग स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *