हर कोई ग्लोइंग और अच्छी स्किन चाहता है, फिर वे चाहे लड़का हो या लड़की। लेकिन कई बार थकान, नींद पूरी न होने या धूल-मिट्टी की वजह से स्किन बहुत डल और बेजान नजर आने लगती है। अब, ऐसे में अगर अचानक किसी फंक्शन या इवेंट में जाने की जरूरत पड़ जाए तो लोग पार्लर जाकर अलग-अलग फैशियल पर हजारों रुपये खर्च करने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप हजारों खर्च नहीं कर सकते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आपको बता दें कि हाल ही में डिजिटल क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजनी भोज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने ऐसे DIY फेस मास्क के बारे में बताया है, जिसके इस्तेमाल से स्किन को इंस्टेंट ग्लो मिल सकता है।

बनाएं DIY मास्क

इस मास्क को बनाने के लिए एक केले, 1 चम्मच मिल्क पाउडर और 1 चम्मच शहद की जरूरत होगी। केले को मैश कर इसमें मिल्क पाउडर और शहद डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इतना करते ही आपको फेस मास्क बन जाएगा।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसके बाद केले के छिलकों को चेहरे पर रगड़ते हुए मसाज करें। फिर फेस वॉश करें और तैयार किए गए मास्क को लगाएं और हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर मसाज करें। करीब 20 मिनट मास्क को लगा रहने दें और फिर मुंह धो लें। इस मास्क को लगाने से आपको इंस्टेंट ग्लो नजर आएगा।

किस तरह लाभदायक है ये मास्क?

आपको बता दें कि केले में पोटेशियम, विटामिन बी-6, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्किन को नरिश करने और नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। और केले के छिलके से चेहरे की मसाज करने से डेड स्किन सेल्स खत्म हो जाते हैं।

शहद की बात करें तो ये स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। मिल्क पाउडर में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है। इस तरह इस मास्क का इस्तेमाल आपको फायदा पहुंचा सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *