आज के इस मॉर्डन लाइफस्टाइल में हर कोई खुद को फिट, हेल्दी और जवां रखना चाहता है। इन सभी के लिए फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरुरी है। फिजिकल एक्टिविटी से आपका शरीर तो बेहतर रहेगा ही साथ ही आपको बीमारियों से बचने में भी मदद मिलेगी। हालांकि कोविड-19 के बाद सभी अपनी हेल्थ को लेकर एक्टिव हो गए हैं इसके साथ ही वह हेल्दी ईटिंग और एक्सरसाइज भी कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग एक्सरसाइज, वर्कआउट के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उनकी हेल्थ पर बुरा असर होगा। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी गलतियां बताते हैं जिन्हें आपको एक्सरसाइज के बाद नहीं करना चाहिए।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C-6wNXSIjpk/?utm_source=ig_web_copy_link

ज्यादा पानी न पिएं

एक्सरसाइज करने के बाद खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी है लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीते हैं तो आपके इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ जाएगा ऐसे में धीरे-धीरे पानी पिएं, छोटे-छोटे घूंट लें। यदि आपको बहुत ज्यादा पसीना आए तो खोए हुए मिनरल्स को भरने के लिए आप इलेक्ट्रोलाइट्स वाले ड्रिंक्स पी सकते हैं।

तुरंत जाकर AC में न बैठें

जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो उसके बाद आपके शरीर के चैनल खुल जाते हैं। ऐसे में एयर कंडीशनिंग में यदि आप बैठते हैं तो हवा का फ्लो रुक जाएगा और बढ़े हुए रक्त संचार के फायदे मिलने से रुक जाएंगे। ऐसे में एसी वाली कमरे में बैठने की जगह आप यह सुनिश्चित करें कि आप ऐसी जगह पर बैठे जहां अच्छी हवा आए ताकि आपकी बॉडी स्वभाविक तौर पर ठंडी रहे और ब्लड फ्लो बेहतर हो सके।

कूलिंग डाउन एक्सरसाइज जरुर करें

इससे आपके शरीर को एक्सरसाइज से पहले की स्थिति में वापस लाने में मदद मिलेगी और मांसपेशियों का दर्द कम होकर रिकवरी को बढ़ावा मिलेगा ऐसे में आप शरीर और दिमाग को शांत करने के लिए प्राणायाम या फिर शवासन जैसे कूलिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपकी दिल की गति को कम करने और लचीलेपन को बढ़ाने में भी मदद करेंगे।

ये टिप्स भी आएंगे काम

.मांसपेशियों की जकड़न को रोकने और शरीर के लचीलेपन को बेहतर बनाए रखने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग जरुर करें।

. व्यायाम के बाद मांसपेशियों की मरम्मत और रिकवरी को बढ़ावा देने के लिए 30-45 मिनट के अंदर प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट या फिर भोजन करें।

. अपनी मांसपेशियों को फिर से बनाने और उनकी मरम्मत के लिए पूरा आराम करें।

. एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट के बाद आप इन टिप्स को फॉलो करके मांसपेशियों की रिकवरी कर सकते हैं और हेल्दी रह सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *