आलू खाने में तो फायदेमंद होता ही है साथ ही अगर इसे स्किन पर लगाया जाए तो उसे भी बहुत से फायदे मिलते हैं। आपको बता दें कि आलू में कई प्रकार के ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो कि स्किन के लिए लाभकारी माने जाते हैं। आलू के रस में कई तरह के एंजाइम्स, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो कि त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार हैं तो आज हम इस लेख के जरिए त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए आलू के इस्तेमाल के बारे में जानेंगे।

चेहरे के लिए आलू के फायदे

Dark Circles removal

चेहरे से डार्क सर्कल हटाने के लिए आप आलू के रस में विटामिन ई मिलाकर लगाएं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले आलू का रस निकाल लें और विटामिन ई को मिला लें। इसके बाद दोनों को मिलाकर अपने आंखों के आस-पास लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें।

Dark Spots

आलू एक्ने के दाग-धब्बों में कमी ला सकता है और त्वचा में डेड सेल्स को साफ करके स्किन में नए सेल्स की ग्रोथ बढ़ाता है। इसे लगाने से डार्क स्पॉट्स में कमी आती है। इसे लगाने के लिए आलू के रस में दूध और थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर डार्क स्पॉट्स पर लगाएं, जिससे आपको अच्छा परिणाम मिलें।

Pimples

पिंपल्स को हटाने के लिए ये एंटीबैक्टीरियल तरीके से काम कर सकता है। आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और उसके बाद 15 से 20 मिनट में गुनगुना पानी से चेहरे को धो लें। ऐसे ही आप स्किन के लिए एलोवेरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tanning removal

टैनिंग की समस्या साल के किसी भी मौसम में हो जाती है। जिसके लिए आप आलू के रस का व्यापक तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू स्किन के सेल्स में जाकर एक क्लींनजिंग एजेंट की तरह का काम करता है और इसका पोटेशियम टैनिंग को कम करने में मदद करता है। इसलिए टैनिंग हटाने के लिए आप आलू के रस में कॉफी पाउडर और नींबू का रस मिलाकर लगाएं, जिससे आपके अच्छे रिजल्ट मिल सके।

Wrinkles removal

टैनिंग के अलावा आप आलू का इस्तेमाल झुर्रियों के लिए कर सकते हैं। आलू का रस लगाने से झुर्रियों में कसावट होती है और स्किन सेल्स हेल्दी रहते हैं तो इसलिए अगर आप चेहरे में नमी और हाइड्रेशन बनाए रखना चाहते हैं तो आलू के रस में एलोवेरा या गुलाब जल मिलाकर लगाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *