फिट रहने के लिए अक्सर वॉकिंग करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये एक आसान एक्सरसाइज है और इसके फायदे भी बहुत से हैं। रोज कुछ समय पैदल चलने से आप अपनी फिटनेस जर्नी को आगे बढ़ा सकते हैं। चलो अब आपको वॉक के बारे में तो पता है लेकिन क्या आपको ये पता है कि पैदल चलने के भी कई टाइप यानी तरीके होते हैं। अलग-अलग तरीकों से आपके शरीर को भी अलग तरह के फायदे मिलते हैं।
इसी तरह पैदल चलने का एक तरीका है पावर वॉकिंग (Power Walking)। जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके लिए पावर वॉकिंग करना बेहद फायदेमंद हो सकता है तो चलिए जानते हैं कि ये पावर वॉकिंग क्या है और इससे कैसे आपका मोटापा कम हो सकता है?
Power Walking
सही तरह समझाएं तो पावर वॉक एक ऐसा तरीका है, जिसमें काफी तेजी से चला जाता है। इसे करते हुए इंसान बड़े-बड़े स्टेप्स लेता है और तेी से आगे बढ़ता है और हाथ भी काफी एक्टिव होते हैं। जब चला जाता है तो हाथों की मुट्ठी बनाने की जगह खोलकर रखा जाता है और तेज-तेज मूव किया जाता है।
मोटापा कम करने में कैसे लाभकारी?
जब आप पावर वॉक करते हैं तो उस समय आपकी बॉडी ज्यादा एक्टिव होती है। कुछ शोध के नतीजे ये बताते हैं कि साधारण चलने के मुकाबले पावर वॉक करने से ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं और वजन घटता है।एक रिपोर्ट के अनुसार पावर वॉकिंग से शरीर की ऊपरी और निचले दोनों हिस्से की मांसपेशियों में सक्रियता बढ़ती है। इसे करने से क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग को मजबूती मिलती है।
वॉक करते समय रखें इन बातों का ध्यान
इसे करना तो आसान है, लेकिन थोड़ा ध्यान रखना भी जरूरी है। जैसे कि पावर वॉक करते समय बॉडी को एकदम सीधा रखा जाता है, साथ ही एक समान गति से आगे बढ़ा जाता है। पहली बार कर रहे हैं और तेज चलने से परेशानी हो रही है तो शुरुआत 5 से 6 मीटर तक चलें। उसके बाद धीरे-धीरे समय बढ़ा दें और रोज कम से कम 30 मिनट कर पावर वॉक करें। नजर आपकी सामने होनी चाहिए, ताकि आपका पोस्चर बेहतर हो। वॉक करते हुए मुंह को बंद रखें और नाक से सांस लें। ऐसा करने से आप जल्दी थकेंगे और देर तक चल पाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
