आज के समय में मोटापा एक गंभीर और तेजी से बढ़ती हुई समस्या बन गया है। इसके कारण सेहत को कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। डायबिटीज से लेकर कैंसर तक कई जानलेवा बीमारियों के कारण मोटापा ही है। इससे बचने या वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आप क्या खाते हैं, इससे आपका वजन बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी का मानना है कि वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण आपके खाने का गलत तरीका है। उन्होंने बताया कि वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण ज्यादा रोटी खाना है। अक्सर लोग दस-दस रोटी खा जाते हैं।
पांच-छह रोटियां मोटापे का कारण
अनिरुद्धाचार्य जी ने बताया कि दाल और सब्जी जैसी चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए लेकिन हम उन्हें कम खाते हैं। खासकर महिलाएं थोड़ी सी दाल या सब्जी के साथ पांच-छह रोटी खा लेती हैं और यही आदत उनमें मोटापे का कारण बनेगी।

6 रोटी नहीं 6 कटोरी दाल जरुर खाएं
यदि आप वजन बढ़ने से रोकना चाहते हैं और उसे कम करना चाहते हैं तो आपको छह-छह रोटी खाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप रोटी की जगह छह कटोरी दाल पीएं। रोटी सिर्फ एक या दो ही खाएं।
दाल होती है प्रोटीन से युक्त
दाल वजन कंट्रोल करने का एक बढ़िया तरीका है। पेट भरने के लिए रोटी नहीं बल्कि दाल खाएं। यह प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है। प्रोटीन वजन कम करने और मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए जरूरी पोषक तत्व माना जाता है।
भर-भरकर चावल न खाएं
चावल भी मोटापे का एक बड़ा कारण है। बहुत से लोग प्लेट भर-भरकर चावल खा लेते हैं। ज्यादा चावल खाने से मोटापा बढ़ेगा। ऐसा करना बंद कर दें चावल थोड़े खाएं और इसकी जगह आप दाल और सब्जी खा सकते हैं।
बच्चों को खिलाएं मूंग की दाल
वजन कंट्रोल रखने और शरीर को ताकतवर बनाने के लिए दाल पिएं। बच्चों को दो कटोरी दाल पीने के लिए दें। उन्हें मूंग की दाल खिलाएं। दाल खाने से शरीर की ताकत बढ़ेगी। चावल और रोटी खाने से मोटापा आएगा। दाल और सब्जी से शरीर को एनर्जी मिलेगी।
दाल का पानी भी रहेगा फायदेमंद
अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि दाल के साथ-साथ दाल का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर भी दाल के पानी पीने के लिए कहते हैं। इसका कारण वजह है यह है कि इससे मोटापा नहीं बढ़ेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
