भोजन को दो अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है जिसमें पहला वेजिटेरियन भोजन होता है और दूसरा नॉन वेजिटेरियन होता है। शरीर के लिए दोनों ही कैटेगरी का खाना फायदेमंद होगा हालांकि, यदि आप वेजीटेरियन हैं तो कुछ न्यूट्रिएंट्स को प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नॉन वेजिटेरियन खाने को लेकर बता रहे हैं। आपने पिछले काफी समय से रेड मीट का ट्रेंड देखा होगा। सोशल मीडिया पर लोग रेड मीट से कई अलग-अलग तरह की डिशेज बनाकर भी पोस्ट हो रही हैं। मगर अब यह सवाल ये आता है कि रेड मीट क्या है और क्या ये सेहत के लिए सच में अच्छा है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स से।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C-sJch1BQ4L/?utm_source=ig_web_copy_link

आखिर क्या होता है रेड मीट?

यह मीट बड़े जानवरों का मांस होता है इसमें मायोग्लोबिन नाम का प्रोटीन चिकन और मछली के मुकाबले ज्यादा मात्रा में होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह सभी पोषक-तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगे हालांकि, इस मीट का ज्यादा सेवन करने से इंसान को पाचन समेत कई अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।

रेड मीट का सेहत पर ऐसा होगा असर

यह आपकी सेहत के लिए कैसा होगा। यह इंसान की गट हेल्थ पर डिपेंड करेगा हर इंसान की बॉडी अलग होती है, ऐसे में किसी भी चीज को लेकर शरीर की प्रतिक्रिया भी अलग होगी। दुनियाभर में कोई भी सिंगल डाइट ऐसी नहीं है, जो हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित होगी ठीक वैसे ही रेड मीट में कोलीन और कार्निटाइन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जब व्यक्ति रेड मीट का सेवन करेगा तो गट में मौजूद माइक्रोबायोम कोलीन और कार्निटाइन को टीएमए यानी ट्राइमेथिलैमाइन में बदल देंगे। इसे लिवर द्वारा टीएमएओ यानी ट्राइमेथिलैमाइन एन-ऑक्साइड में बदल दिया जाएगा। ये शरीर के लिए हानिकारक होते हैं, यदि शरीर में टीएमएओ की मात्रा बढ़ जाएगी तो हार्ट डिजीज का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा। यदि कई लोग ऐसे भी होंगे, जिनके गट में मौजूद माइक्रोबायोम कोलीन और कार्निटाइन को ट्राइमेथिलैमाइन में नहीं बदलते ऐसे लोगों के लिए रेड मीट का सेवन फायदेमंद होगा।

रेड मीट खा सकते हैं या नहीं

आपको रेड मीट खाना चाहिए या नहीं यह हर व्यक्ति व्यक्ति की गट हेल्थ पर निर्भर करता है हालांकि, जरूरत से ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन करने से बचें। ब्रिटिश हेल्थ सर्विस द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया था कि ज्यादा मात्रा में रेड मीट खाने से कोलोरेक्टल कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा।

इस बात का भी रखें ध्यान

रेड मीट खानान चाहिए या नहीं, यह पूरी तरह से इंसान की बॉडी पर निर्भर करेगा। इसका सेवन करने से पहले आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि इस मीट की ज्यादा मात्रा पाचन और हृदय से जुड़ी समस्याओं का कारण बनेगी। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और मोटापा भी बढ़ेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *