जैसे ही सर्दी का मौसम आता है तो आलस और सुस्ती शुरू हो जाती है। सुबह उठने का मन ही नहीं करता, एक बार कंबल के अंदर चले गए तो बस फिर तो सोने का ही मन करता है, लेकिन इस चक्कर में काम तो नहीं रुक सकता। वो तो सभी को करना पड़ता है। और ऐसे में सुबह उठना भी पड़ेगा। इसलिए सर्दियों में सुबह जल्दी उठने के लिए कुछ आसान टिप्स दिए जाएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से सुबह जल्दी और बिना अलार्म के आसानी से उठ सकते हैं।
सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करें?
अगर सुबह देर से उठा जाए तो फिर दिन की सही तरह शुरूआत नहीं होती। अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने सोने का समय फिक्स करें। एक समय पर सोएंगे तो आपको नींद अच्छी आएगी और आप अपने निर्धारित समय पर उठ पाएंगे। रात में सोने से पहले अगर आप चाय और कॉफी लेते हैं तो इसे बंद कर दें।
सुबह उठने की वजह तलाशें
बहुत से लोग होते हैं जो रात को सोने जाते हैं लेकिन सुबह उठने के लिए उनके पास कोई प्लान नहीं होता, वे कुछ सोचते-विचारते नहीं हैं। अगर आपके पास सुबह उठने के लिए कोई प्लान नहीं है तो मोटिवेसन नहीं मिलती। हमेशा रात में सोने से पहले अगले दिन की दिनचर्या का प्लान बनाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो बिस्तर से उठने के लिए आपको एक मोटिवेशन मिलेगी और आप समय से जग जाएंगे।
इसके अलावा सोने से पहले किताब पढ़ सकते हैं या फिर हल्का संगीत सुन सकते हैं। सोने से 1-2 घंटे पहले मोबाइल, टीवी, लैपटॉप देखना बंद कर दें। अलार्म सेट करके उसे अपने से काफी दूर रख दें। सुबह जल्दी उठने के लिए उद्देश्य को बनाएं और इससे प्रेरणा लें। रात को हल्का खाना खाएं। आप सोने से 5-10 मिनट पहले मेडिटेशन कर सकते हैं, जिससे आपका दिमाग शांत होगा और नींद अच्छी आएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
