दिमाग को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। आप किसी भी तरीके से अपने दिमाग को एक्टिव रख सकते हैं। जैसे कि अपनी मनपसंद चीजें करके या बाय-लेटरल स्टिमुलेशन वॉक के साथ। बाय-लेटरल उत्तेजना एक सेंसरी तकनीक है जो मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करती है। इसका उपयोग आमतौर पर लोगों को दर्दनाक घटनाओं से उबरने, तनाव और चिंता को कम करने में किया जाता है।

ये वॉक आपके दिमाग की रचनात्मक शक्ति को बढ़ाती है। वॉक का तरीका आई मूवमेंट डिजेंसिटाइसेशन एंड रिप्रोसेसिंग की तकनीक से प्रेरित है।

क्या है Eye Movement Desensitization and Reprocessing?

इसमें आँखों को आगे-पीछे घुमाया जाता है और कानों के बीच बारी-बारी से आने वाली आवाज़ों को सुनते हुए या शरीर को थपथपाते हुए किसी याद पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। ये आपकी यादों को फिर से संसाधित करने और वर्तमान में खुद को स्थिर करने में मदद करता है।

कैसे करें ये वॉक

इस वॉक के लिए सबसे पहले एक ऐसी जगह चुनें जहां आप आराम से पांच मिनट के लिए आग-पीछे घूम सकते हों। घर में कोई कमरा या गैलरी चुन सकते हैं। इसके बाद आप समय को ध्यान में रखने के लिए टाइमर सेट कर सकते हैं। अब अपनी वॉक शुरू करें। बायां पैर आगे बढ़ाएं और दाईं जांघ को थपथपाएं, ऐसे ही जब दायां पैर आगे करें तो बाईं जांघ को थपथपाएं और जैसे चलते हैं वैसे ही चलें। अब जब चलेंगे तो दिमाग में कोई प्रश्न सोचें जिसे आप हल करना चाहते थे या एफर्मेशन्स करें। पांच मिनट होने के बाद रुक जाएं और अपनी आंखों को बंद करें और खुद को महसूस करें।

भावनाओं को समझने की क्षमता में बढ़ौतरी

इसे करने से समस्याओं को सुलझाने और भावनाओं को समझने की क्षमता बढ़ती है। इसमें एक तो आपका ध्यान लगता है और साथ ही शारीरिक गतिविधि भी होती है। जब बार-बार आपके शरीर की हलचल होती है तो दिमाग के दोनों हिस्से सक्रिय होते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *