लंबे और घने बाल हर किसी को चाहिए। इससे इंसान की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन आजकल ऐसा हो नहीं पा रहा। बढ़ते प्रदूषण और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट न लेने के चलते अधिकतर लोग हेयर फॉल या बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से परेशान रहते हैं और बालों की ग्रोथ भी नहीं हो पाती। बालों के डैमेज होने की वजह से ग्रोथ एक जगह पर रुक जाती है और बेजान से दिखने लगते हैं। अगप आप भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है।
बालों की संभाल के लिए ये ड्राई फ्रूट
कई रिपोर्ट्स और शोध के नतीजे बताते हैं कि अखरोट पोषक तत्वों से भरा होता है. जिससे बालों के पूरे विकास और स्वास्थ्य में सहायता करता है।
अखरोट के फायदे
बायोटिन (विटामिन बी7)
बालों की ग्रोथ के लिए बायोटिन की जरूरत होती है और ये अखरोट में पाया जाता है। इसकी मदद से बाल मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल रुकता है। इसके अलावा बायोटिन केराटिन में सुधार करता है, जिससे हमारे बाल बनते हैं। ऐसे में अखरोट काफी लाभकारी हो सकता है।
विटामिन ई
विटामिन ई बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुसकान से बचाने में मदद करता है, जो अखरोट में पाया जाता है। इससे स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ती है। इन वजहों से स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है।
जिंक
अखरोट में जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें कि जिंक हेयर ग्रोथ साइकिल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और डैमेज बालों के रोम की मरम्मत में मदद करता है। इसकी मदद से स्कैल्प पर ड्राईनेस कम होती है और हेयर फॉल की परेशानी नहीं होती।
जानें अखरोट खाने का सही टाइम और तरीका
अखरोट खाने के लिए रोज मुट्ठीभर अखरोट को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख सकते हैं। सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से एक तो बालों की ग्रोथ होगी साथ ही सेहत भी बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
