सर्दी के मौसम के साथ-साथ बाकी मौसम में भी स्किन केयर करना जरूरी होता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स किसी की स्किन पर ठीक नहीं बैठते, जिस कारण उनकी स्किन को नुकसान हो जाता है। लेकिन जो चीजें कीचन में मौजूद हैं, उनका इस्तेमाल ही नहीं करते। इसलिए आज आपको स्किन को चमकदार बनाने के साथ ये भी बताएंगे कि किसी तरह झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है, सिर्फ कीचन में पड़ी चीजों के साथ।
मोरिंगा पाउडर
आपको बता दें कि मोरिंगा पाउडर में विटामिन ए, सी ई, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड आदि काफी मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी है। वैसे मोरिंगा पाउडर को प्राकृतिक सुपरफूड भी कहा जाता है और इस आर्टिकल में आपको बताया जाएगा कि किस तरह मोरिंगा पाउडर चेहरे को फायदा देता है।
पाउडर के फायदे
आपको बता दें कि मरिंगा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व, त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनसे स्किन निखरती है और बाल भी मजबूत होते हैं। अगर आपको डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या है तो इसके इस्तेमाल से वो भी ठीक हो सकता है।
बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए मोरिंगा के पत्ते, साफ पानी और छलनी। इसे बनाने के लिए मोरिंगा के ताजे पत्ते को लें और पानी से साफ करके सुख लें। इसे धूप में न सुखाएं। अब इसके पत्तों को मिक्सर या फिर ग्राइंडर में डालें और बारीक पाउडर में पीस लें।
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
इसे आप पानी के साथ पी सकते हैं। इसे पीने के लिए एक छोटा चम्मच मोरिंगा का पाउडर लें और इसको गुनगुने पानी में डालें। अच्छे से मिला लें और फिर पी लें। इसे आप जूस, स्मूदी,सूप, सलाद, दाल आदि में भी ले सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
