आज के समय में ट्रेंड आता है, लोग बनाते हैं और दूसरे ट्रेंड की खोज में निकल जाते हैं। और हेयर कलर का ट्रेंड सभी को बहुत पसंद है, काफी सालों से ये चला आ रहा है। महिला हों या पुरुष हर कोई अपने लुक को चेंज करने के लिए बालों में कलर कराना पसंद करता है। इसके बारे में लोग ये भी कहते हैं कि बाल खराब हो जाते हैं, फिर भी करवाते रहते हैं। ये भी माना जाता है कि कलर करवाने से बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। क्या वाकई ही ऐसा होता है? चलिए जानते हैं।
बाल सफेद क्यों होते हैं
बालों के सफेद या काले होने का जिम्मेदार मेलेनिन होता है। हेयर फॉलिकल्स में मेलेनिन होता है, जिसके चलते ही हमारे बाल काले होते हैं। जिस तरह उम्र बढ़ती है, उसी तरह मेलेनिन की मात्रा भी कम होने लग जाती है। इसी वजह से बुढ़ापे में लोगों के बाल पूरी तरह सफेद हो जाते हैं।
अगर आपके बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं, तो इसके पीछे और भी कारण हो सकते हैं जैसे कि अधिक स्ट्रेस लेना, डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी, खराब लाइफस्टाइल या हार्मोनल इंबैलेंस।
हेयर कलर भी बालों को सफेद करता है?
हेयर कलर से बाल सीधी तरह सफेज नहीं होते बल्कि बालों के क्यूटिकल्स यानि बालों की सबसे बाहरी परत कमजोर होने लगती है। जिस वजह से ड्राई और रफ हेयर की परेशानी शुरू हो जाती है। इससे बालों की चमक खत्म हो जाती है और बाल बदरंग दिखने लगते हैं। और अगर आपके बाल पहले से ही सफेद हैं, तो वो ज्यादा दिखने शुरू हो जाएंगे। जिस वजह से लगता है कि कलर करने से बाल ज्यादा सफेद हो रहे हैं।
फिर न करवाएं बालों को कलर?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जल्द से एक कलर के बाद दूसरा न करवाएं। इसके अलावा अगर आप कलर करा भी रहे हैं, तो इसी स्थिति में बालों की अच्छी देखभाल करें। हेयर केयर के लिए डाइट में पोषक तत्व शामिल करें और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाएं। इससे बालों में जो डेमेज होगा ठीक हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
