स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी डेली रुटीन का हिस्सा बनाना बेहद जरुरी है। आपने देखा होगा कई बार कि अक्सर कई लोग तस्वीर खिंचवाते हुए पाउट बनाते हैं लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि यह एक फेशियल एक्सरसाइज है। इसे कई तरह से करना आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। इस एक्सरसाइज को करने से चेहरे के आस-पास जमी चर्बी आसानी से निकलेगी। यदि आप कोई फेशियल एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो आपके लिए पाउट योगा फायदेमंद रहेगा। एक्ट्रेस करीना कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा तक सभी एक्ट्रेस पाउट योग करती हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इसे करने के फायदे और सही तरीका।

फायदे

. इस योग को करना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होगा।

. इस पोज को करने से फेशियल मसल्स रिलैक्स होंगी जिससे गाल और जबड़ों पर पड़ने वाला खिंचाव कम होगा।

. यह एक तरह की माइंडफुलनेस एक्टिविटी है इसे करने से आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होगी।

. इसका नियमित अभ्यास करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और चेहरे पर ग्लो आएंगे।

. पाउट पोज आपके चेहरे को एक सही और आकर्षक आकार देगा।

. इसे करने से टीएमजे डिसफंक्शन से बचाव होगा।

. पाउट योग करने से बॉडी पोश्चर बेहतर होगा और स्ट्रेस भी कम होगा।

ऐसे करें पाउट योगा

. इसे करने के लिए सबसे पहले आसन की अवस्था में बैठ जाएं।

. फिर चेहरे को ऊपर की ओर करें और अपने होंठों को सामने की ओर फैलाएं।

. अब अपने होंठों को बंद कर लें। बस इस बात का ध्यान रखें कि आपकी जौ लाइन पर तनाव न आएं।

. कुछ सैकेंड तक ऐसी पोजिशन में बने रहें।

. फिर गर्दन को दोनों ओर घुमाएं और आंखें बंद कर लें।

. ऐसे ही रोज इस पोज का अभ्यास करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *