बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कातिलाना आवाज के जरिए वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं लेकिन आपको बता दें कि सिंगर पिछले कई समय से साइनस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इन दिनों सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है इस वीडियो में सिंगर काइरोप्रैक्टिक थेरेपी लेते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में डॉक्टर उनके नाक और पेट की हड्डियां तोड़ते हुए भी दिख रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि काइरोप्रैक्टिक थेरेपी क्या होती है जिसके जरिए उनका साइनस का इलाज हो रहा है।
नाक की हड्डी को तोड़ रहे डॉक्टर
सिंगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। इसमें डॉक्टर उनके नाक की हड्डी को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। डॉक्टर कुमार सानू के साइनस का इलाज कर रहे हैं। इसके बाद वे पेट और पीठ की समस्याओं से राहत पाने के लिए कायरोप्रैक्टिक थेरेपी भी ले रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DBnv7dlJakL/?utm_source=ig_web_copy_link
आखिर क्या होती है कायरोप्रैक्टिक थेरेपी?
कायरोप्रैक्टिक डॉक्टर रजनीश कांत ने इंस्टाग्राम पर कुमार सानू का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कुमार सानू अपनी नाक की हड्डी तोड़ रहे हैं हालांकि यह वीडियो पुराना है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सिंगर का साइनस का इलाज चल रहा है।’ वीडियो में कुमार सानू खुद कायरोप्रैक्टिक थेरेपी के बाद अपना शानदार अनुभव शेयर कर रहे हैं। सिंगर ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि यह थेरेपी इतनी कारगर है और वे फ्रेश महसूस कर रहे हैं।
साइनस में कैसे कारगार है ये थेरेपी
काइरोप्रैक्टिक थेरेपी में किसी प्रोफेशनल के द्वारा एक मैनुअल थेरेपी दी जाती है। इसमें मांसपेशियों, हड्डियों, जोड़ों और नसों की समस्याओं का इलाज किया जाता है। काइरोप्रैक्टिक थेरेपी के एक्सपर्ट्स हड्डियों और मांसपेशियों को चटकाकर उन्हें सही एलाइनमेंट और पॉश्चर में लाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने से उन्हें काफी आराम मिलता है।

इन बीमारियों का भी किया जा सकता है थेरेपी से इलाज
इस थेरेपी के साथ शरीर के दर्द का इलाज किया जाता है। जोड़ों और घुटनों के दर्द का इलाज किया जाता है। साइनस, माइग्रेन, पीठ दर्द, साइटिक, गर्दन का दर्द, मांसपेशियों की अकड़न और हड्डियों के दर्द को ठीक करने का दावा भी इसमें किया जाता है। इस उपचार को स्पाइनल मैनिपुलेशन या जॉइंट मैनिपुलेशन भी कहते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
