गर्मियों के मुकाबले अगर सर्दियों की बात करें तो इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार होते हैं। मौसम में बदलाव आने के कारण इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इस कारण बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इस दौरान डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जिनकी तासीर गर्म होती है। गर्म तासीर वाली चीजें इम्यूनिटी बूस्ट करने और बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद करेगी। बॉडी में एनर्जी मेंटेन रखने के लिए इस दौरान काजू, बादाम, अखरोट और चिलगोजा जैसे ड्राई फ्रूटस भी खाएं। इनमें सबसे खास चिलगोजा है, जो सर्दियों के मौसम में खाना ज्यादा फायदेमंद होगा। इसमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम, बी कॉम्पलैक्स, जिंक, कॉपर और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ये सर्दियों में ज्यादा क्यों फायदेमंद है? आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं।
इम्यूनिटी होगी मजबूत
चिलगोजा में विटामिन-ई, मैग्नीशियम, बी-कॉम्पलैक्स, जिंक, कॉपर और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करेंगे। जिंक व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में भी मदद करेंगे जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा।

मूड रहेगा सही
सर्दियों में कई लोगों को मूड स्विंग्स रहते हैं। ऐसे में चिलगोजा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। चिलगोजा में मैग्नीशियम पाया जाता है जो मूड को बूस्ट करने में मदद करेगा। इसका सेवन करने से थकावट और कमजोरी भी नहीं होगी और माइंड व बॉडी दोनों रिलैक्स रहेंगे।
एनर्जी होगी बूस्ट
इस मौसम में चिलगोजा खाने से एनर्जी लेवल भी बूस्ट होगा। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स के साथ मोनोसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो एनर्जी बूस्ट करेंगे। ये हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए चिलगोजा खाना फायदेमंद रहेगा।
पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ
इसमें फाइबर पाया जाता है जो खाना पचाने में मदद करेगा। इससे गट हेल्थ बूस्ट होगी जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। इसके सेवन से ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होगी, जो सर्दियों में होना आम है।
स्किन हेल्थ रहेगी अच्छी
सर्दियों में स्किन में ड्राईनेस बढ़ जाती है। ऐसे में चिलगोजा स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखेगा। इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे। इससे स्किन हेल्दी रहेगी और रंगत में भी निखार आएगा।

ऐसे करें चिलगोजा का सेवन
इन फायदों को जान कर आप यह समझ गए होंगे कि चिलगोजा सर्दियों में जरूर खाना चाहिए। इसे आप सूप, पास्ता या सलाद में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा, इसे स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है ।
