शरीर के मसल्स और ताकत को बढ़ाने के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह शरीर के लगभग हर हिस्से में पाया जाता है जैसे कि मांसपेशियां, त्वचा, बाल, नाखून, हड्डियां खून में भी। इसको हमारे शरीर की ‘बिल्डिंग ब्लॉक’ भी कहते हैं है क्योंकि यह शरीर के विकास और मरम्मत का काम करता है। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोर हो सकती हैं, एंजाइम और हार्मोन का उत्पादन भी कम हो सकता है, थकान और खून की कमी हो सकती है, इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, बाल झड़ना और त्वचा की समस्याएं हो सकती है।

रोज शरीर के लिए इतना प्रोटीन जरुरी

​ कुल मिलाकर रोज एक व्यक्ति के शरीर के वजन के प्रति किलो पर 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन का सेवन जरूरी है। बेशक चिकन-मटन और अंडा जैसी चीजों में खूब प्रोटीन मौजूद होता है, मगर कुछ फल ऐसे भी हैं जो अच्छी मात्रा में प्रोटीन दे सकते हैं।

​प्रोटीन के लिए क्या खाना चाहिए

आज आपको ऐसे फलों के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। खास बात यह है कि यह फल विटामिन, मिनरल्स और फाइबर के अच्छे स्रोत होते हैं।

रोजाना इतना प्रोटीन जरूरी

हर व्यक्ति की प्रोटीन की जरूरत उसकी उम्र, वजन, लिंग, फिजिकल एक्टिविटी और हेल्थ कंडीशन पर डिपेंड करती है। आमतौर पर प्रोटीन की मात्रा व्यक्ति के शरीर के वजन के प्रति किलो पर 0.8 से 1 ग्राम मानी जाती है। उदाहरण के लिए अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको 60 × 0.8 = 48 ग्राम प्रोटीन रोज लेना चाहिए।

प्रोटीन के लिए खाएं ये फल

एवोकाडो

यह अपने क्रीमी टेक्सचर और स्वाद के लिए जाना जाता है। एक कप एवोकाडो में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हेल्दी फैट्स का भी अच्छा स्रोत होता है जो हमारे दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

खूबानी

एक ताजा खूबानी में लगभग 0.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जबकि सूखी खूबानी में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। 1/4 कप सूखी खूबानी में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

अमरूद

एक कप अमरूद में लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-C और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह एक हेल्दी स्नैक का अच्छा ऑप्शन है।

ब्लैकबेरी

यह फल भी प्रोटीन से भरपूर होता है। एक कप ब्लैकबेरी में 2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

कीवी

यह एक ऐसा फल है जो विटामिन-C का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है? एक कप कीवी में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। इसके अलावा एक कप रसभरी में 1.5 ग्राम प्रोटीन होता है।

एक मीडियम साइज के केले में लगभग 1.3 ग्राम प्रोटीन होता है इसके अलावा एक कप चेरी में लगभग 1 ग्राम प्रोटीन होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *