ड्राई फ्रूट्स हर कोई खाना पसंद करता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत को भी हनाए रखते हैं। कोई भी त्योहार हो या कोई कार्यक्रम लोग एक दूसरे को उपहार के रूप में ये देना पसंद करते हैं। आप इसे पानी में भिगोकर या फिर दूध में डालकर भी खा सकते हैं। लकिन क्या आपने कभी काजू को शहद में डुबोकर खाया है? नहीं, तो ये आर्टिकल को अंत तक पढ़ें और इसके फायदों के बारे जानें और समझें कि ये किन लोगों के लिए खाना ठीक रहेगा।
शहद में काजू
वजन बढ़ाने में लाभकारी
लोग वजन बढ़ाने के लिए बहुत सी चीजें अपनाते रहते हैं। किसी ने कुछ उपाय बता दिया तो वो ट्राई कर लिया या वजन बढ़ाने के लिए प्रोडक्ट्स खरीद लिए, लेकिन अगर आप काजू को शहद में डालकर खाते हैं तो आपका वजन नेचुरल तरीके से बढ़ेगा, क्योंकि काजू और शहद में काफी मात्रा में कैलोरी होती है। काजू को शहद में डालकर खाने से लगभग 150 कैलोरी मिल सकती है 28 ग्राम काजू में।
चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
अगर कभी काजू को शहद में डुबोकर नहीं खाया तो अब खाना शुरू करें। इसे ऐसे खाने के बहुद से लाभ हैं। शहद और काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जिससे त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनती है। शहद खाने से आपकी स्किन के सेल्स मजबूत बनते हैं और अगर इसमें काजू को मिलाते हैं तो इसकी पौष्टिक क्षमता और भी बढ़ जाती है, साथ ही शहद में खाने से काजू में विटामिन ई की मात्रा काफी बढ़ जाती है।
किस तरह करें सेवन
इसे खाने के सबसे पहले करीब 100 ग्राम काजू को एक कांच के जार में रख दें। इसमें 200 ग्राम शहद को मिला लें। इसके बाद एक चम्मच की मदद से सही तरह मिक्स कर लें। इसके मिश्रण को 12 घंटों तक ऐसे ही भिगोकर छोड़ दें। 12 घंटों बाद ये बनकर तैयार हो चुका है तो आप इसे खा सकते हैं। ध्यान रखें कि इसको एक एयरटाइट कंटेनर में रखें और ऐसे ही इसे करीब दो हफ्तों तक स्टोर भी कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
