बीमारियों के बढ़ने के कारण आजकल पेनकिलर्स जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई हैं। कुछ लोग थोड़ा सा भी दर्द होने पर पेनकिलर खाने लग जाते हैं। कई बार तो बिना डॉक्टर की सलाह पर इसे खा लेते हैं, जिससे कई बार उल्टी-मतली और पेटदर्द की समस्या भी होने लगती है। पेनकिलर्स का ज्यादा सेवन करना सीधे आपकी किडनी को प्रभावित करेगा। ज्यादा पेनकिलर खाने से किडनी की क्षमता कम हो जाएगी और साथ ही यह धीरे-धीरे डैमेज भी होने लग जाएगी। यदि आप पेनकिलर खाते हैं तो आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए पेनकिलर खाने के कारण किडनी पर पड़ने वाले असर से बचने का तरीका बताते हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DCZLedUSGcQ/?utm_source=ig_web_copy_link
ज्यादा पेनकिलर खाने से पड़ेगा किडनी पर असर
एक्सपर्ट लूके काउटिंहो के अनुसार, कुछ लोग ओवर द काउंटर पेनकिलर लेकर उसका मिसयूज भी कर लेते हैं। किडनी प्रोस्टाग्लैंडिंस नाम का एक कैमिकल बनाती है, जो किडनी को बचाने का काम करते हैं। यह किडनी में होने वाली ब्लड क्लॉटिंग और अन्य समस्याओं से बचाएंगे। यदि आप पेनकिलर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे प्रोस्टाग्लांडिंस कम होने लगेगा। इससे धीरे-धीरे किडनी फंक्शन्स पर असर पड़ने लगेगा, जिससे किडनी को नुकसान पहुंचेगा।
ऐसे करें किडनी का बचाव
. यदि आप पेनकिलर खाते हैं और किडनी पर पड़ने वाले इसके प्रभाव से बचना चाहते हैं तो आपको अपने पानी का इनटेक बढ़ा देना चाहिए। पेनकिलर खाने से शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी हो सकती है।
. आप शराब पीने और स्मोकिंग करने से भी परहेज करें।
. इसके अलावा पेनकिलर के साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए आप हेल्दी डाइट जैसे फल, नट्स, हेल्दी फैट्स और हरी सब्जियों डाइट में शामिल करें।

. इसके लिए आपको पूरी नींद लेने के साथ ही शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स भी करते रहना चाहिए।
