शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए हेल्दी चीजें खाना बहुत जरूरी है। हेल्दी चीजें खाने के बहुत से ऑपशन हैं। आप फल, सब्जियां, जूस आदि ले सकते हैं ताकि आपकी सेहत बनी रहे। आप हेल्दी रहने के लिए केले के साथ दूध पी सकते हैं। इससे शरीर को बहुत लाभ होता है। खासकर पुरुषों को इसका बहुत लाभ होगा। बहुत से लोग दूध और केले को रात में लेने की बजाय सुबत लेते हैं, उन्हें लगता है कि हेल्दी चीजें सुबह लेनी चाहिए, जो कि ठीक भी है, लेकिन इसे रात के समय में भी खाना हेल्दी होता है। इसका सेवन अगर रात को किया जाए तो रात में भूख नहीं लगती है और नींद आती है।
रात में इसे खाने के फायदे
केले में एमिनो एसिड होता है जिस वजह से नींद नियंत्रण में रहती है, क्योंकि ये नींद को कंट्रोल करने वाले हार्मोन मेलाटोनिन और सेरोटोनिन को बढ़ाता है। और अगर सोने से पहले केला खाया जाए तो ये एक बेहतरीन और पोषण से भरपूर कॉम्बिनेशन होगा।
यौन क्षमता में बढ़ावा
आपको बता दें कि केले में ब्रोमालाइन नाम का एक एंजाइम होता है। इसका सेवन किया जाए तो इससे पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ती है।
एनर्जी का सोर्स
यदि केले और दूध का सेवन किया जाए तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलेगी। इसके सेवन से पुरुषों की शारीरिक कमज़ोरी की समस्या दूर हो सकती है।
मांसपेशियों को आराम
केले और दूध में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है और इस वजह से इसके सेवन से हड्डियों का आराम मिलती है। इसका सेवन मांसपेशियों की खिंचाव को कम करता है। सोने से पहले दूध और केले का सेवन मांसपेशियों को आराम देगा, जिससे आराम मिलता है।
तनाव दूर करने में लाभकारी
रात में अगर केले और दूध का सेवन किया जाए तो मूड बेहतर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात में केला और दूध खाने से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन के स्तर को बढ़ता है। मूड बेहतर रहेगा तो तनाव भी आपका कम होगा। अगर शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ता है तो दिमाग शांत रहता है।
सोने से पहले इस तरह करें सेवन
सोने से पहले रात को अगर आप भी केला और दूध खाने की सोच रहे हैं तो इसे शेक के रूप में ले सकते हैं। याद रखें रात के समय शेक में चीनी या किसी भी तरह का कैफीन न डालें, क्योंकि रात को सोने से पहले ये सेहत के लिए ठीक नहीं है। रात को ठंडा बिल्कुल भी न पीएं बल्कि हल्का गुनगुना पीएं। ऐसे पीने से पाचन तंत्र बेहतर बनता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
