मुल्तानी मिट्टी को चेहरे के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सदियों से इसे लगाने की प्रथा चल रही है। इसे चेहरे के साथ-साथ बालों पर भी प्रयोग किया जाता है। इसे फुलर्स अर्थ (Fuller’s Earth) भी कहते हैं। इसमें नेचुरल मिनरल एलिमेंट्स मौजूद होते हैं जो स्किन को साफ और स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। इसे पुरुष और महिला दोनों लगा सकते हैं। इससे स्किन तो ग्लो करती ही है साथ ही फेस को ठंडक भी मिलती है।

कैसे करें इसका इस्तेमाल

इसे लगाने के लिए आप गुलाब जल, दही, हल्दी, या एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों के साथ आप फेस पैक के रूप में यूज कर सकते हैं। ये एक तरह से नेचुरल फेस पैक बन जाता है। इसे लगाने का कोई सही समय नहीं है, इसे आप कभी भी लगा सकते हैं। रात को सोने से पहले भी लगा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी के लाभ

अगर मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाते हैं तो ये एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करती है। इसकी मदद से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। इसे चेहरे पर लगाते हैं तो तेल नहीं रहता, क्योंकि मुल्तानी मिट्टी इसे सोख लेती है और त्वचा को हेल्दी बनाती है। आपको बता दें कि मुल्तानी मिट्टी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे के मुंहासे और पिंपल्स को कम करते हैं। टैनिंग की दिक्कत भी खत्म होती है। अगर आप झुर्रियों की समस्या से परेशान हैं तो उससे भी राहत मिलती है।

मुल्तानी मिट्टी लगाने के नुकसान

मुल्तानी मिट्टी लगाने के वैसे ज्यादा नुकसान नहीं होते हैं, फिर भी अगर किसी चीज को इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसे सोच-समझकर ही करें। कई लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है तो ऐसे में कई बार इसे लगाने से एलर्जी हो सकती है। अगर इसे ज्यादा समय के लिए चेहरे पर छोड़ा जाए तो त्वचा पर जलन जैसा फील हो सकता है और अधिक मात्रा में उपयोग करने पर आपकी त्वचा सूखी हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *