ओपन पोर्स की समस्या एक आम समस्या है और ये महिला, पुरुष दोनों को प्रभावित करती है। ये किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। हमारी स्किन पर बहुत से छोटे-छोटे पोर्स होते हैं, जिन्हें रोम छिद्र कहते हैं। इसकी मदद से स्किन सांस लेती और त्वचा तक जरूरी पोषक तत्व पहुंचते हैं। लेकिन कई बार ये पॉर्स कुछ कारणों के चलते बड़े होने लगते हैं, जो फिर दिखने में खराब से लगते हैं।
ओपन पोर्स में बहुत बार ऐसा होता है कि धूल और गंदगी जमने लगती है, जिस कारण एक्ने, पिंपल या ब्लैक हैड्स हो जाते हैं। इस वजह से लोग पार्लर जाते हैं या घरेलू नुस्खे अपनाते हैं और इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है चेहरे पर बर्फ लगाना।
चेहरे पर बर्फ लगाना
कुछ लोगों का मानना है कि चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा टाइट होती है और पोर्स छोटे दिखने लगते हैं। क्या ऐसा सच है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि बर्फ त्वचा के छिद्रों के खोलने या बंद होने को प्रभावित नहीं करती। इससे टेंपरेरी नतीजे मिल सकते हैं लेकिन बर्फ ओपन पोर्स का परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है।
कैसे करें Open Pores को ठीक?
ओपन पॉर्स को ठीक करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट्स अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA), बीटा हाइड्रॉक्सी एसिड (BHA) या रेटिनोइड्स युक्त सीरम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार ये आपकी स्किन में कोलेजन को उत्तेजित करते हैं। जिस वजह से त्वचा में कसाव आता है और इस तरह ओपन पोर्स कम नजर आते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चेहरे पर बर्फ रगड़ना अस्थायी रूप से छिद्रों को छोटा कर सकता है पर ओपन पोर्स पर सीधे बर्फ लगाने से चेहरे पर जलन की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए दूसरों के बहकावे में आने से अच्छा है कि बर्फ के इस्तेमाल से बचें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
