इस भागदौड़ भरी जिंदगी में चैन की नींद लेना मुश्किल हो गया है। किसी को चैन की नींद नसीब में ही नहीं है। रात को बिस्तर पर चले तो जाते हैं, लेकिन पूरी रात सिर्फ करवटें ही बदलते रहते हैं और सोचते रहते हैं।ये इंतजार रहता है कि नींद आएगी और सोएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। इसके पीछे का कारण बताएं तो वे है स्ट्रेस।

अब कुछ लोग भागदौड़ वाली जिंदगी में भी अपनी लाइफ को बैलेंस में रखते हैं। ऐसा कैसे कर लेते हैं वे लोग? तो अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल होना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं, जिन्हें फॉलो कर सोने की आदत में सुधार कर सकते हैं।

कैसे लाएं सोने की आदत में सुधार?

सोने की आदत में सुधार लाने के लिए बहुत जरूरी है कि अनुशासन आए। इस बात का ध्यान रखें कि रात में सही तरह से सोने के लिए हर रोज एक ही समय पर सोएं और एक ही समय पर जागें। ऐसा रोजाना करने से आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक सेट रहेगी। इस वजह से रात को आपको गहरी नींद आएगी।

इन चीजों की हैबिट बनाएं

आप ऐसा कर सकते हैं कि रात को सोने से पहले कुछ मिनटों तक किताब पढ़ सकते हैं। आप ध्यान भी लगा सकते हैं। हल्के आवाज में गाना भी सुन सकते हैं। रात को तड़कते भड़कते गाने न सुनें। सोने से एक घंटे पहले ही मोबाइल, टीवी या लैपटॉप को यूज करना बंद कर दें।

तनाव और चिंता से बनाएं दूरी

पूरा दिन तो आप तनाव या चिंता से भागदौड़ करते रहते हैं तो रात को सोने से पहले इन चीजों को कमरे के बाहर छोड़कर ही सोएं। तनाव को कम करने के लिए आप ध्यान या ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसकी मदद से दिमाग शांत रहेगा और नींद अच्छी आएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *